लाइव न्यूज़ :

उज्जैन के महाकाल मंदिर के पुजारी की कोरोना संक्रमण से मौत, दो और मुख्य पुजारी अस्पताल में

By बृजेश परमार | Updated: April 10, 2021 14:27 IST

कोरोना संक्रमण अब उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर की दर तक पहुंच गया है। मिली जानकारी के अनुसार मंदिर के एक पुजारी की कोरोना से मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाकालेश्वर मंदिर के 16 मुख्य पुजारियों में से एक की कोरोना से मौत मंदिर के करीब आधा दर्जन कर्मचारियों के भी संक्रमित होने की सूचना, दो पुजारी अस्पताल मेंमहाकाल मंदिर में इन दिनों कोरोना से मुक्ति के लिए विशेष अनुष्ठान भी चल रहा है

उज्जैन: श्री महाकालेश्वर मंदिर के 16 पुजारियों में से एक का कोरोना संक्रमण के चलते शुक्रवार रात निधन हो गया। इसके अतिरिक्त दो पुजारियों के संक्रमित होने के बाद इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराए जाने की सूचना है। साथ ही करीब आधा दर्जन से अधिक कर्मचारियों के भी संक्रमित होने की खबर है।

मंदिर में वर्तमान में 11 दिनों के लिए एकादश अभिषेकात्मक अतिरूद्र महामृत्युंजय अनुष्ठान शुक्रवार से ही शुरू किया गया है।

इस बीच महाकाल मंदिर के 16 पुजारी में शामिल सिंहपुरी निवासी 67 वर्षीय पुजारी के शुक्रवार रात इंदौर के अस्पताल में संक्रमण के चलते निधन होने की जानकारी की पुष्टि मंदिर प्रबंध समिति के अधिकृत सूत्रों ने की है। 

वे मंदिर प्रबंध समिति के एक सदस्य के काका थे। उन्हे कोरोना हो गया था। कई दिनों से उनका उपचार अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार की देर रात उनके निधन की खबर मिली। 

शनिवार की सुबह कोरोना के नियम पालन करने के पश्चात उनका अंतिम संस्कार परिजनों ने किया। मंदिर के कुछ और पुजारी, पुरोहित एवं कर्मचारी भी कोरोना संक्रमण से ग्रसित होकर विभिन्न अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। 

मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल के अनुसार कुछ कर्मचारी स्वस्थ होकर अपने घरों में होम क्वरांटीन हैं।

महाकाल मंदिर में कोरोना से मुक्ति के लिए चल रहा अनुष्ठान

वहीं, महाकाल मंदिर में कोरोना से मुक्ति के लिए पंडे, पुजारियों द्वारा मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में विशेष अनुष्ठान, पूजन किया जा रहा है। शनिवार को अनुष्ठान का दूसरा दिन होने से सुबह अनुष्ठान के दौरान पंडे, पुजारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर एक पुजारी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की। 

सहायक प्रशासनिक अधिकारी आर. के. तिवारी के अनुसार श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबन्ध समिति उज्जैन द्वारा शुक्रवार से प्रातःकाल 8.30 बजे शासकीय पुजारीजी के आचार्यत्व में कोरोना संक्रमण के सम्पूर्ण निर्मूलन व जन कल्याण के उद्देश्य से 11 दिवसीय अनुष्ठान नंदी हॉल में प्रारम्भ हुआ है। 

मंदिर प्रशासक नरेंद्र सूर्यवंशी ने पंचामृत अभिषेक पूजन व ब्राह्मणों को वारिणी प्रदान कर अनुष्ठान प्रारम्भ किया। अनुष्ठान 19 अप्रैल तक चलेगा जिसमे 77 ब्राह्मण एक साथ रुद्र पाठ कर सहभागिता कर रहे हैं। 

बताया गया है कि अनुष्ठान में कोविड नियमों व सावधानियों का अनुपालन किया जाकर मंदिर के समस्त पूजारियांन, पुरोहितगण व उनके प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनाउज्जैनमहाकालेश्वर मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारतMadhya Pradesh: महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा बुलडोजर: 16 अवैध इमारतें जमीदोज, हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट स्टे हटने के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

भारतMP News: महाकाल मंदिर के पास बुलडोजर एक्शन, 16 अवैध इमारतें जमीदोज; हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट स्टे हटने के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील