लाइव न्यूज़ :

उज्जैनः महाकाल मंदिर में क्षरण के उपायों को जानने पंहुची एएसआई की टीम, जताई संतुष्टि

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 22, 2018 03:05 IST

सुझावों पर अमल को लेकर संतुष्टि जताई तीन सदस्यीय दल ने। 

Open in App

बारह ज्योतिर्लिंग में से प्रमुख श्री महाकालेश्वर मंदिर में क्षरण की स्थिति और मंदिर समिति के जीएसआई की टीम द्वारा दिए गए सुक्षावों पर क्षरण रोकने के लिए किए गए  उपायों को देखने के  लिए आर्कियोलाजी आफ इंडिया के 3 सदस्यीय  दल ने शुक्रवार को मंदिर पंहुचकर निरीक्षण किया और दिए गए सुझावों पर अमल की स्थिति को जाना। बाद में दल के सदस्यों ने अमल पर संतुष्टि जताई है।

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर के शिवलिंग में हो रहे लगातार क्षरण को लेकर उज्जैन की एक याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी जिसके बाद  न्यायालय ने मंदिर समिति को क्षरण रोकने के लिए उपाय करने को कहा था । एएसआई की एक टीम बनाकर उससे रिपोर्ट मांगी थी। जिसके तहत मंदिर समिति क्षरण रोकने के लिए  आर ओ वाटर  शिव लिंग पर चढ़ाने ,शिवलिंग पर चढाई जाने वाली पूजन सामग्री की मात्रा सिमित करने और हर्बल सामग्री का उपयोग करने , सीमित मात्रा में जल को चढ़ाने,गर्भगृह में एसी लगाने और तापमान नियंत्रित रखने , बडी माला पर प्रतिबंध लगाने सहित कई सुझाव दिए गए थे।

मदनसिंह चौहान, क्षेत्रीय संचालक,आर्कियोलाजी सर्वे आफ इंडिया, भोपाल ने कहा-

सुझाव पर अमल की स्थिति को जाना और उसका निरीक्षण किया है। जनवरी में रिपोर्ट पेश की जाएगी । मंदिर समिति सुझाव पर अमल कर रही है। हमारे एक सदस्य अभी रुके हुए हैं। 

इस पर पूर्व में भी पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने  आर्कियोलाजी की टीम महाकाल मंदिर में भेजी थी और शिवलिंग में हो रहे  क्षरण की रिपोर्ट मांगी थी ।शुक्रवार को एक बार फिर चार सदस्य टीम महाकाल मंदिर  पंहुची और मंदिर समिति द्वारा क्षरण को रोकने के लिए दिए गए सुझाव और उन पर  उठाये गए कदमों  को देखा और काफी हद तक वे मंदिर समिति के अमल से संतुष्ट   दिखाई दिए ।  

टीम ने महाकाल मंदिर में पहुंचकर सबसे पहले महाकाल मंदिर में चढ़ने वाले जल का निरीक्षण किया और फिर मंदिर में शिवलिंग को हो रहे क्षरण की जानकारी ली साथ ही  पुरे मंदिर का निरीक्षण भी इस दौरान किया । टीम इसकी रिपोर्ट जनवरी माह में भारत सरकार के माध्यम से  उच्चतम न्यायालय में रखेगी।शुक्रवार को टीम के सदस्य हेमराज सुर्यवंशी उपसंचालक , मदनसिंह चौहान क्षेत्रीय संचालक भोपाल,एलएल विश्वकर्मा उपमहानिदेशक भू-वैज्ञानिक सर्वे उडीसा शामिल थे ।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल