लाइव न्यूज़ :

विश्वविद्यालय अनुदान आयोगः यूजीसी ने 20 विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया, दिल्ली में आठ विवि, देखें लिस्ट में किस राज्य में कौन-कौन शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2023 20:44 IST

यूजीसी के संज्ञान में यह आया है कि कई संस्थान यूजीसी अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत डिग्री की पेशकश कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे डिग्री की न तो मान्यता होगी और न ही वे उच्च शिक्षा या रोजगार के उद्देश्य से मान्य होंगी। कर्नाटक, महाराष्ट्र, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और केरल में भी "फर्जी" विश्वविद्यालय हैं।उत्तर प्रदेश में ऐसे चार विश्वविद्यालय हैं।

नई दिल्लीः विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने बुधवार को 20 विश्वविद्यालयों को "फर्जी" घोषित कर दिया और उन्हें कोई भी डिग्री प्रदान करने का अधिकार नहीं दिया है। दिल्ली में ऐसे विश्वविद्यालयों की संख्या आठ है, जो सर्वाधिक है।

यूजीसी सचिव मनीष जोशी ने कहा, ‘‘आयोग के संज्ञान में यह आया है कि कई संस्थान यूजीसी अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत डिग्री की पेशकश कर रहे हैं। ऐसे विश्वविद्यालयों द्वारा प्रदान की गई डिग्री की न तो मान्यता होगी और न ही वे उच्च शिक्षा या रोजगार के उद्देश्य से मान्य होंगी। इन विश्वविद्यालयों को कोई भी डिग्री प्रदान करने का अधिकार नहीं दिया गया है।’’

उन्होंने ऐसे संस्थानों की एक सूची जारी करते हुए कहा कि ये विश्वविद्यालय ‘‘फर्जी’’ हैं। यूजीसी के अनुसार दिल्ली में आठ "फर्जी" विश्वविद्यालय हैं - ‘आल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंसेज’, ‘कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड’, दरियागंज, ‘यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी, वोकेशनल यूनिवर्सिटी’, ‘एडीआर-सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी’, ‘इंडियन इंस्टीट्यूशन आफ साइंस एंड इंजीनियरिंग’, ‘विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फार सेल्फ-इम्प्लायमेंट और आध्यात्मिक विश्वविद्यालय।

उत्तर प्रदेश में ऐसे चार विश्वविद्यालय हैं - गांधी हिंदी विद्यापीठ, ‘नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ इलेक्ट्रो कॉम्प्लेक्स होम्योपैथी’, ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी’ (मुक्त विश्वविद्यालय) और भारतीय शिक्षा परिषद। आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में दो-दो ऐसे विश्वविद्यालय हैं।

ये हैं आंध्र प्रदेश में ‘क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी’ और ‘बाइबिल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया’, तथा पश्चिम बंगाल में ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन’ और इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च।

‘बदगानवी सरकार वर्ल्ड ओपन यूनिवर्सिटी एजुकेशन सोसाइटी (कर्नाटक), ‘सेंट जॉन्स यूनिवर्सिटी’ (केरल), ‘राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी’ (महाराष्ट्र) और ‘श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन’ (पुडुचेरी) भी इस सूची में शामिल है।

टॅग्स :यूजीसीदिल्लीउत्तर प्रदेशकर्नाटकमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?