लाइव न्यूज़ :

बीजेपी की प्रचंड बहुमत पर उदित राज ने कहा- 'राहुल गांधी जी ने अच्छा लीड किया, देश की जनता ही बहक गई'

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 25, 2019 02:04 IST

चुनाव परिणाम के आधार पर सत्तारूढ़ भाजपा ने 303 सीटें जीत कर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। NDA को 353 सीटे मिली हैं। वहीं कांग्रेस सिर्फ 52 सीटों पर सिमट कर रह गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देउदित राज बीजेपी से नाराजगी के बाद 24 अप्रैल को कांग्रेस का दामन थाम था। 2014 में उदित राज बीजेपी के टिकट पर उत्तर पश्चिम दिल्ली से चुनाव लड़े थे और जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। 

बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुये नेता उदित राज ने बीजेपी के चुनाव नतीजों में 300 आंकड़ो पार करने पर विवादित ट्वीट किया है। उदित राज ने ट्वीट कर कहा है कि देश की जनता बहक गई है, इसलिए बीजेपी और एनडीए को इतनी सीटें मिली हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए उदित राज ने कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव-2019 में अच्छा नेतृत्व किया है। उदित राज ने ये ट्वीट 24 मई की रात किया है। लोकसभा चुनाव परिणाम में बीजेपी को 303 और एनडीए को 553 सीटें मिली हैं। 

उदित राज ने ट्वीट में लिखा, ''राहुल गांधी जी ने बहुत अच्छा नेतृत्व किया दुर्भाग्य देश की आम जनता है कि वो झूँठ ,काल्पनिक डर देश असुरक्षित हो जाएगा आदि बातों पर सोशल मीडिया और टीवी-अख़बार से बहक गई''

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव में 542 सीटों पर हुये मतदान के बाद लगभग दो दिन तक चली मतगणना के शुक्रवार को परिणाम घोषित कर दिये। चुनाव परिणाम के आधार पर सत्तारूढ़ भाजपा ने 303 सीटें जीत कर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। NDA को 353 सीटे मिली हैं। वहीं कांग्रेस सिर्फ 52 सीटों पर सिमट कर रह गई है। 

उदित राज बीजेपी से नाराजगी के बाद 24 अप्रैल को कांग्रेस का दामन थाम था। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस को ज्वॉइन किया था। उदित राज ने अपनी इंडियन जस्टिस पार्टी (आईजेपी) का बीजेपी में विलय कर दिया था। 2014 में वह बीजेपी के टिकट पर उत्तर पश्चिम दिल्ली से चुनाव लड़े थे और जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। 

 

टॅग्स :उदित राजराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?