लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने फड़नवीस के कड़वाहट खत्म करने के आवाह्न का स्वागत किया, कहा- आपको पहल करनी चाहिए

By रुस्तम राणा | Updated: October 28, 2022 15:43 IST

डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस के इस आवाह्न का जवाब देते हुए, उद्धव ठाकरे ने अपने संपादकीय में लिखा कि राजनीति में कुछ भी स्थायी नहीं है। "अगर आपके मन में कड़वाहट खत्म करने का ख्याल आ गया है, तो आपको तुरंत पहल करनी चाहिए।"

Open in App
ठळक मुद्देदिवाली पर फड़नवीस ने कहा- राजनीति में बहुत कड़वाहट होती है, इसे खत्म करने की जरूरत हैउद्धव ठाकरे ने अपने संपादकीय में लिखा राजनीति में कुछ भी स्थायी नहीं हैबोले - अगर आपके मन में कड़वाहट खत्म करने का ख्याल आ गया है, तो आपको तुरंत पहल करनी चाहिए

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के डिप्टी और बीजेपी नेता फड़नवीस के राजनीति में कड़वाहट खत्म करने के आह्वान का स्वागत किया है। समाना के संपादकीय में एक लेख में कहा गया है कि फड़नवीस को राजनीतिक कड़वाहट खत्म करने का बीड़ा उठाना चाहिए। दरअसल, फड़नवीस ने दिवाली मिलन कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राजनीति में बहुत कड़वाहट होती है, इसे खत्म करने की जरूरत है। 

फड़नवीस के इस आवाह्न का जवाब देते हुए, उद्धव ठाकरे ने अपने संपादकीय में कहा कि राजनीति में कुछ भी स्थायी नहीं है। "अगर आपके मन में कड़वाहट खत्म करने का ख्याल आ गया है, तो आपको तुरंत पहल करनी चाहिए।" महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना विधायकों के एक समूह के साथ विद्रोह का नेतृत्व किया जिसके कारण महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी सरकार (एमवीए) गिर गई। 

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विद्रोह से प्रभावित उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में अपने इस्तीफे की घोषणा की। ठाकरे के इस्तीफे का मतलब शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी महा विकास अघाड़ी गठबंधन का अंत था, जिसने 31 महीने तक राज्य पर शासन किया था। महाराष्ट्र विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद राजनीतिक संकट शुरू हो गया था। भाजपा ने चुनाव में पांच सीटें जीतीं, जिसमें शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को दो-दो सीटें मिलीं। करीब 20 विधायकों के क्रॉस वोटिंग की आशंका जताई जा रही है।

गौरतलब है कि 2019 तक शिवसेना भी एनडीए का हिस्सा थी। लेकिन 2019 में चुनाव पूर्व शिवसेना गठबंधन से बाहर निकलकर कांग्रेस और राकांपा के साथ सरकार बना ली और उद्धव ठाकरे को सीएम बनाया गया। इस साल जुलाई तक महा विकास अघाड़ी की सरकार चली। फिर शिवसेना में टूट के बाद एकनाथ शिंदे ने भाजपा के साथ राज्य में सरकार बनाई और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 

हाल ही में, चुनाव आयोग (ईसी) ने 3 नवंबर को होने वाले महत्वपूर्ण अंधेरी उपचुनाव से पहले उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुटों के बीच लंबे समय से चली आ रही खींचतान के बीच शिवसेना के धनुष और तीर के निशान को सील कर दिया। शिवसेना के दो प्रतिद्वंद्वी गुटों के लिए नया नाम भी जारी किया। 

टॅग्स :उद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में पेट्रोल और गैस की कमी के कारण कार्यालय और संस्थान बंद?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-देश में लॉकडाउन नहीं?, गलत खबर साझा ना करें?

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?