लाइव न्यूज़ :

"शिवसेना को हराने वाला अभी पैदा नहीं हुआ"

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 14, 2019 13:28 IST

उद्धव ठाकरे ने कहा, ''मैंने किसी से 'पटक देंगे' जैसे शब्द सुने हैं. शिवसेना को हराने वाला अभी पैदा नहीं हुआ है.

Open in App

लोकसभा चुनाव के पहले गठबंधन नहीं होने की स्थिति में अपने पूर्व सहयोगी दलों को हराने संबंधी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की हाल ही में की गई टिप्पणी पर पलटवार करते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी को हराने वाला अभी पैदा नहीं हुआ है.

वे वरली इलाके में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. भगवान हनुमान की जाति के बारे में चर्चा करने वालों पर तीखा हमला बोलते हुए ठाकरे ने कहा कि अगर इस तरह की टिप्पणी किसी अन्य धर्म के व्यक्ति ने की होती तो लोग उस व्यक्ति के दांत तोड़ देते. शाह के बयान की आलोचना करते हुए ठाकरे ने कहा ''मैंने किसी से 'पटक देंगे' जैसे शब्द सुने हैं. शिवसेना को हराने वाला अभी पैदा नहीं हुआ है. उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव की तुलना पानीपत की तीसरी लड़ाई से करने के लिए भी अमित शाह पर निशाना साधा और कहा जब आप एक बार जब का विश्वास खो देते हैं तो आपका कोई भी लड़ाई हारना तय है.

जब लोग भाजपा पर अपना विश्वास खो देंगे तो वे आपको सत्ता से हटा देंगे. लोकसभा चुनाव के पहले मोदी लहर पर निशाना साधते हुए ठाकरे ने कहा,''शिवसेना ने अपनी यात्रा में कई लहरें देखी हैं. शिवसेना ने चुनावों के पहले राम मंदिर का मुद्दा उठाया ताकि उनका पर्दाफाश किया जा सके, जो हमेशा इसका उपयोग चुनावी मुद्दे के लिए करते आए हैं. ठाकरे ने कहा, ''हमें बताइए कि कांग्रेस किस प्रकार मंदिर निर्माण में बाधा डाल रही है. कांग्रेस को अपनी करनी का फल 2014 में मिल गया. पार्टी को लोकसभा में विपक्ष के नेता का भी पद नहीं मिल सका.''

उन्होंने सवाल किया कि जब नीतीश कुमार की जदयू और रामविलास पासवान की लोजपा जैसी भाजपा की सहयोगी पार्टियां विरोध कर रही हैं तो वह मंदिर का निर्माण कैसे करेगी? भाजपा को इस पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. ठाकरे ने स्पष्ट किया कि जब उनकी पार्टी खोखले वादों की बात करती है तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह सरकार की आलोचना कर रहे हैं.

टॅग्स :लोकसभा चुनावउद्धव ठाकरेशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"