लाइव न्यूज़ :

अजित पवार के साथ नहीं करेंगे गठजोड़, सचिन अहीर ने कहा-हम गठबंधन तोड़ देंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2025 11:14 IST

हमने राकांपा (एसपी) को साफ कह दिया है कि अगर वह अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के साथ गठबंधन करती है तो हम गठबंधन नहीं करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदेवेंद्र फडणवीस ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण की टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की। यहां तक ​​कह दिया कि भारत की सेना का आकार कम किया जाना चाहिए।

मुंबईः उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) के नेता सचिन अहीर ने बृहस्पतिवार को कहा कि राकांपा (एसपी) को साफ कह दिया गया है कि अगर वे अजित पवार की राकांपा के साथ नगर निकाय चुनाव में गठबंधन करती है तो ‘‘हम उससे गठबंधन तोड़ देंगे।’’ अहीर ने कहा कि शिवसेना (उबाठा) पुणे नगर निगम चुनावों के लिए गठबंधन के वास्ते राकांपा (एसपी) से बातचीत कर रही है। अहीर ने बताया, ‘‘हमने राकांपा (एसपी) को साफ कह दिया है कि अगर वह अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के साथ गठबंधन करती है तो हम गठबंधन नहीं करेंगे।’’

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण की टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की। चव्हाण का नाम लिए बिना मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कुछ लोग मानसिक संतुलन खो बैठे हैं।’’

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण सात मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के पहले दिन पाकिस्तान के साथ हवाई लड़ाई में भारत की ‘‘पूर्ण पराजय’’ का दावा करने के बाद आलोचनाओं के घेरे में हैं। यहां देवली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि कुछ राजनीतिक दलों और नेताओं को क्या हो रहा है। कुछ दिन पहले कांग्रेस के एक नेता ने एक साक्षात्कार में दावा किया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारत पाकिस्तान से हार गया। उन्होंने दावा किया कि हमारे लड़ाकू विमान क्षतिग्रस्त हो गए।

उन्होंने तो यहां तक ​​कह दिया कि भारत की सेना का आकार कम किया जाना चाहिए।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘दरअसल, वे (ऐसे नेता) अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। इसलिए हम उनसे कुछ नहीं कह सकते। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि ऐसे लोगों पर ध्यान न दें।’’

टॅग्स :उद्धव ठाकरेशिव सेनाअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए