लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे ने अमित शाह की तुलना मोगैंबो से की, कहा- भाजपा का हिंदुत्व हमें मंजूर नहीं

By शिवेंद्र राय | Updated: February 19, 2023 21:37 IST

उद्धव ठाकरे ने कहा, "भाजपा का मतलब हिंदुत्व नहीं है और भाजपा का जो हिंदुत्व है वह हमें मंजूर नहीं है। मेरे पिताजी ने जो मुझे सिखाया वो हिंदुत्व ये नहीं है। पिता जी की भाषा में कहें तो जो राष्ट्रीय हित में है वो ही हिंदुत्व है।"

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे ने भाजपा और अमित शाह पर निशाना साधाउद्धव ठाकरे ने अमित शाह की तुलना मोगैंबो से कीकहा - भाजपा का मतलब हिंदुत्व नहीं है

मुंबई: उद्धव ठाकरे गुट से शिवसेना का चुनाव निशान तीर-कमान एकनाथ शिंदे गुट को मिलने के बाद लगातार बयानबाजी का दौर जारी है। अब उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर भाजपा और अमित शाह पर निशाना साधा है। उद्धव ठाकरे ने अमित शाह की तुलना मोगैंबो से की और कहा कि भाजपा का मतलब हिंदुत्व नहीं है।

उद्धव ठाकरे ने कहा, "भाजपा का मतलब हिंदुत्व नहीं है और भाजपा का जो हिंदुत्व है वह हमें मंजूर नहीं है। मेरे पिताजी ने जो मुझे सिखाया वो हिंदुत्व ये नहीं है। पिता जी की भाषा में कहें तो जो राष्ट्रीय हित में है वो ही हिंदुत्व है। हमारा जो हिंदुत्व है वह देश से जुड़ा हुआ है। लेकिन इनका जो हिंदुत्व है वो कहता है आपस में लड़ाई लड़ाओ।"

उद्धव ठाकरे ने आगे कहा, "किसी ने कल पुणे का दौरा किया और पूछा कि महाराष्ट्र में चीजें कैसी चल रही हैं। फिर उसी शख्स ने कहा 'बहुत अच्छा, मोगैंबो खुश हुआ। ये मोगैंबो है। मोगैंबो यही चाहता था कि देश में लोग एक दूसरे से लड़ाई करें। वो लड़ाई में व्यस्त रहेंगे तो मैं राज करूंगा।" उद्धव ठाकरे का निशाना केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर था जो 18 फरवरी के पुणे में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे।

बता दें कि  शिवसेना के चुनाव चिन्ह और पार्टी की लड़ाई में एकनाथ शिंदे गुट की जीत के बाद उद्धव ठाकरे खेमा सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में है। इसके अलावा आने वाले महानगर पालिका के चुनावों में उद्धव ठाकरे इमोशनल कार्ड भी खेल सकते हैं। 

उद्धव ठाकरे ने अपने समर्थकों से चुनाव की तैयारी करने को भी कह दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए उद्धव ने कहा, "हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जबतक कि चुनावों में चोर को सबक नहीं सिखा देते हैं। फौरन चुनावों की तैयारी शुरू करें। चोर ने मधुमक्खी के छत्ते पर पत्थर फेंका है। लेकिन उन्हें मधुमक्खी के डंक का अनुभव नहीं है।"

टॅग्स :उद्धव ठाकरेअमित शाहBJPमहाराष्ट्रएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?