लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा, 'दिल्ली की राह बालासाहेब ठाकरे ने दिखाई थी, आज वो उनका ही विरोध कर रहे हैं'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 10, 2022 21:38 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरने ने कहा कि यह बालासाहेब थे जिन्होंने उन्हें (भाजपा) दिल्ली का रास्ता बताया और आज वो ही बाला साहेब का विरोध कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे ने कहा कि बाला साहेब के कारण भाजपा ने दिल्ली के सिंहासन पर कब्जा कियालोग आज भी जब हिंदू हृदय सम्राट का नाम लेते हैं तो दिमाग में बालासाहेब की तस्वीर उभरती हैहम भाजपा की तरह नहीं है, शिवसेना भगवा और हिंदुत्व के लिए सदैव प्रतिबद्ध है

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकर ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर "नकली हिंदुत्व" का मुखौटा लगाने का आरोप लगाते हुए कहा, "यह तो दिवंगत बालासाहेब ठाकरे ही थे, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली का रास्ता दिखाया था।"

एक वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए सीएम ठाकरे ने कहा, "यह बालासाहेब थे जिन्होंने उन्हें रास्ता बताया कि वो (भाजपा) 'भगवा' और हिंदुत्व के सहारे किस तरह से दिल्ली की सत्ता पा सकते हैं।"

अपने पिता बाला साहेब का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "जब हम लोग हिंदू हृदय सम्राट का नाम लेते हैं तो लोगों के दिमाग में केवल बालासाहेब की तस्वीर उभरती है।"

भाजपा का नाम लिए बिना उद्धव ठाकरे ने कहा कि आज के समय में वो ही पार्टी उन्हें  निशाना बना रही है, जिसके लिए बाला साहेब ने दिल्ली के रास्ते खोल दिये थे।

ठाकरे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम भाजपा की तरह नहीं है, शिवसेना भगवा और हिंदुत्व के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

उन्होंने परोक्ष तौर पर भाजपा पर खूब हमला किया और कहा, “शिवसेना का जन्म 1966 में हुआ है और हमने उस समय से लेकर आज तक कभी अपनी विचारधारा नहीं बदली है। आज भी शिवसेना के 'प्रमुख' केवल और केवल बालासाहेब ठाकरे हैं।" उन्होंने कहा, "हम छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज हैं।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा व्यंग्य करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, "क्या आप अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीरें देखते हैं। आपके पास तो सरपंच और प्रधानमंत्री के लिए केवल एक व्यक्ति की तस्वीर है।"

उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वो कहते हैं कि बालासाहेब ठाकरे के लिए उनके मन में बहुत सम्मान है, अगर ऐसा है तो फिर आप बाला साहेब ठाकरे के नाम पर बनने वाले नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बाला साहेब के नाम पर रखने वाले प्रस्ताव का विरोध क्यों कर रहे हैं।

भाजाप पर हमलों और आरोपों के छड़ी के बीच महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद का जिक्र करते ठाकरे ने कहा कि जब भी वहां मराठी भाषी लोगों पर अत्याचार होते हैं तो शिवसेना उनके समर्थन में खड़ी रहती है, क्या आज तक कोई बीजेपी कार्यकर्ता उनके समर्थन में सामने आया है।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारबाल ठाकरेशिव सेनाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?