लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे ने शिवसेना में की 100 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, शिंदे कैंप के समर्थकों को किया जा रहा बर्खास्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2022 13:23 IST

उद्धव ठाकरे ने शिवसेना को फिर से मजबूत बनाने की कोशिश शुरू कर दी है। इस कड़ी में शिवसेना में 100 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। ये नियुक्तियां मुंबई, पालघर, यवतमाल, अमरावती समेत कई जिलों में की गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में मागठाणे,बोरीवली और दहिसर में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई हैं। शिवसेना कार्यकर्ताओं के मुताबिक पार्टी नए चेहरों को मौका दे रही है। शाखा प्रमुख और जिला प्रमुख के पदों पर नियुक्तियां हुई हैं।

मुंबई: शिवसेना में हुई बगावत का नतीजा ये रहा कि महाराष्ट्र में नई सरकार बन गई। यहां तक कि ये दावा किया जाने लगा कि एकनाथ शिंदे का गुट पार्टी पर भी अपनी पकड़ मजबूत कर लेगा। वहीं अब बदले हालात में उद्धव ठाकरे ने शिवसेना को फिर से मजबूत बनाने की कोशिश शुरू कर दी है।

इस कड़ी में शिवसेना में 100 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। ये नियुक्तियां मुंबई,पालघर, यवतमाल, अमरावती समेत कई जिलों में की गई हैं। बता दें कि शिवसेना में बगावत के बाद पार्टी के ज्यादातर विधायक शिंदे गुट में चले गए है। ऐसे में उद्धव ठाकरे ने शिवसेना में नई चेहरों को जगह देना शुरू कर दिया है। 

शिवसेना में की जा रही नई नियुक्तियां 

उप विभाग प्रमुख और शाखा प्रमुख के पदों पर बड़े पैमाने पर नए चेहरों को नियुक्त किया गया है। इन पदों पर नियुक्ति विधानसभा क्षेत्रों के मुताबिक हुई है। इस बात की जानकारी रविवार को शिवसेना के मुखपत्र सामना के जरिए दी गई है। शिवसेना कार्यकर्ताओं की मानें तो पार्टी संगठन को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। उनका कहना है कि शिवसेना पहले एक संगठन है उसके बाद एक पार्टी। शिवसेना की वास्तविक संपत्ति उसकी शाखा और प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि हमने उन सभी नेताओं को आगे आने का मौका दिया है, जिनको पहले मौका नहीं मिला था क्योंकि विधायकों ने अपने क्षेत्रों की नियुक्तियां की थी। 

शिंदे कैंप के समर्थकों को किया जा रहा बर्खास्त

मुंबई की बात की जाए तो यहां मागठाणे,बोरीवली और दहिसर में नई नियुक्तियां की गई हैं। वहीं एमएलसी सुनील शिंदे को शिरडी का संर्पक प्रमुख बनाया गया है। अमरावती में कई नई नियुक्यिं के साथ ही सुनील खराटे को जिला प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। सूत्रों के मुताबिक शिंदे कैंप के विधायकों का समर्थन करने वाले सभी पदाधिकारियों को बर्खास्त किया जा रहा है। बता दें कि शिवसेना में हुई बगावत के बाद से पार्टी को लेकर विवाद शुरू हो गया था। शिंदे कैंप का समर्थन करने वाले लोगों ने कहा था कि एकनाथ शिंदे का गुट ही असली शिवसेना है। 

टॅग्स :शिव सेनाएकनाथ शिंदेउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतआमिर खान ने 'तारे जमीन पर' की थी और हमने फिल्म 'सारे ज़मीन पर' की थी?, एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीLMOTY 2026: अशोक सराफ को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड', कहा- यह पुरस्कार सिर्फ मेरा नहीं

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील