लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चतुर्वेदी ने फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर किया ट्वीट, भगवान हनुमान के संवाद के लिए की माफी की मांग

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 17, 2023 11:33 IST

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने शनिवार को आदिपुरुष के निर्माताओं की आलोचना की और फिल्म में इस्तेमाल किए गए कथित संवादों के लिए माफी की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देरामायण पर आधारित फिल्म 'आदिपुरुष' लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है।'आदिपुरुष' में कुछ डायलॉग को लेकर काफी नाराजगी देखने को मिल रही है।इसका निर्देशन ओम राउत ने किया है और टी-सीरीज कंपनी निर्माता है।

मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने शनिवार को आदिपुरुष के निर्माताओं की आलोचना की और फिल्म में इस्तेमाल किए गए कथित संवादों के लिए माफी की मांग की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "आदिपुरुष के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर के साथ-साथ निर्देशक को फिल्म के लिए विशेष रूप से भगवान हनुमान के लिए लिखे गए डायलॉग के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।"

उन्होंने आगे लिखा, "मनोरंजन के नाम पर हमारे पूजनीय देवताओं के लिए जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है, उसे देखकर हर भारतीय की संवेदनाएं आहत होती हैं। आप मर्यादा पुरुषोत्तम राम पर फिल्म बनाते हैं और जल्दी बॉक्स ऑफिस सफलता के लिए मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ जाते हैं, यह अस्वीकार्य है।"

वहीं, हिंदू सेना ने 'आदिपुरुष' के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में एक रिट याचिका दायर कर फिल्म को सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए प्रमाणित नहीं करने की मांग की है।

रामायण पर आधारित फिल्म 'आदिपुरुष' लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। यही नहीं, फिल्म पर सियासत भी शुरू हो चुकी है। 'आदिपुरुष' में कुछ डायलॉग को लेकर काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। फिल्म में प्रभास ने राघव (राम), कृति सैनन ने जानकी (सीता), सनी सिंह ने शेष (लक्ष्मण) और सैफ अली खान ने लंकेश (रावण) की भूमिका निभाई है। इसका निर्देशन ओम राउत ने किया है और टी-सीरीज कंपनी निर्माता है।

टॅग्स :प्रियंका चतुर्वेदीशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब