नई दिल्लीः इंडियन यूथ कांग्रेस चीफ उदय भानु चिब को भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया, उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट से ले जाया गया। उदय भानु चिब को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। दिल्ली की एक अदालत ने ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ में विरोध प्रदर्शन के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किए गए भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि ने एआई समिट में विरोध प्रदर्शन में चिब की भूमिका के बारे में पूछताछ करने के लिए पुलिस को चार दिन की हिरासत की अनुमति दी।
इस बीच, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में विरोध प्रदर्शन के मामले में मंगलवार को पार्टी की युवा इकाई के अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी को तानाशाही प्रवृत्ति और कायरता का प्रमाण करार दिया और कहा कि सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देशभक्ति है।
राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "शांतिपूर्ण विरोध हमारी ऐतिहासिक धरोहर है। यह हमारे खून में है और हर भारतीय का लोकतांत्रिक अधिकार है। मुझे युवा कांग्रेस के अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है, जिन्होंने ‘कम्प्रोमाइज्ड पीएम’ (समझौता कर चुके प्रधानमंत्री) के खिलाफ निडर होकर देश के हित में आवाज़ उठाई है।"
शांतिपूर्ण विरोध हमारी ऐतिहासिक धरोहर है। यह हमारे खून में है और हर भारतीय का लोकतांत्रिक अधिकार है। मुझे युवा कांग्रेस के अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है, जिन्होंने ‘COMPROMISED PM’ के खिलाफ निडर होकर देश के हित में आवाज़ उठाई है। अमेरिका के साथ हुए Trade Deal में देश के हितों से समझौता किया गया है।
यह समझौता हमारे किसानों और टेक्सटाइल उद्योग को नुकसान पहुंचाएगा तथा हमारे डेटा को अमेरिका के हाथों में सौंप देगा। इस सच्चाई को देश के सामने रखने के लिए युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब और IYC के अन्य साथियों की गिरफ्तारी तानाशाही प्रवृत्ति और कायरता का प्रमाण है। कांग्रेस पार्टी और मैं अपने बब्बर शेर साथियों के साथ मज़बूती से खड़े हैं।
सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देशभक्ति है। डरो मत - सच और संविधान हमारे साथ हैं। दिल्ली पुलिस ने पिछले सप्ताह यहां एआई इम्पैक्ट समिट में भारतीय युवा कांग्रेस के सदस्यों के एक समूह द्वारा कमीज उतारकर किए गए विरोध प्रदर्शन के संबंध में संगठन के अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
चिब की गिरफ्तारी के बाद विरोध प्रदर्शनों की आशंका को देखते हुए पुलिस ने राजधानी के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। चिब की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या आठ हो गई है।