लाइव न्यूज़ :

उदयपुर पुलिस ने हवाला की डेढ़ करोड़ की राशि जब्त की, दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में

By भाषा | Updated: August 25, 2021 18:02 IST

Open in App

राजस्थान पुलिस ने उदयपुर जिले के घंटाघर थाना क्षेत्र में बुधवार की अलसुबह एक कार से 1.48 करोड़ की नकदी बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार बरामद नगदी की कुल राशि एक करोड़ 48 लाख 50 हजार रुपये थी और इनमें से अधिकतर 500-500 रूपये के नोट के बंडल थे, जिन्हें गुजरात ले जाया जा रहा था । थानाधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि बुधवार प्रात: चार बजे मोचीवाड़ा क्षेत्र में गुजरात नम्बर की कार संदिग्ध अवस्था में खड़ी थी। पुलिस ने पास जाकर पूछताछ की तो उसमें बैठे युवक हड़बड़ा गये। इस पर पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें सीट के नीचे बने खंड में नोटों के बंडल बरामद हुए।उन्होंने बताया कि आरोपियों को अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस मामले मे सिरोही जिले के कालंदरी निवासी प्रतापराम और शंकरलाल प्रजापत को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वे गुजरात के अहमदाबाद में एक हवाला कारोबारी के ऑफिस में काम करते हैं और उदयपुर सहित कई जिलों से हवाला की रकम को इधर उधर ले जाने का काम करते है। उन्होंने बताया कि वे मंगलवार देर रात को उदयपुर के धानमंडी क्षेत्र में ब्रांच आफिस से हवाला की रकम लेने आए थे और इस रकम को लेकर आरोपी अहमदाबाद जाने वाले थे। आरोपियों से पुछताछ कर पुलिस हवाला की रकम देने वाले एजेंट के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना संग विजय देवरकोंडा ने लिए सात फेरे?, आज सुबह 10:10 बजे शादी, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीVirosh Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने दी हल्दी समारोह की झलक?, मेहमानों के साथ होली है...

बॉलीवुड चुस्की26 फरवरी एक-दूजे के होंगे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा?, मैरिज को किया कंफर्म, धन्यवाद चाहने वाले, वीडियो?

बॉलीवुड चुस्कीअमेरिका के उद्योगपति राजू रामलिंगा मंटेना की बेटी नेत्रा की शादी, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर शामिल, 600 मेहमान को न्योता

ज़रा हटके3 कुत्तों ने बच्चे पर किया जानलेवा हमला, घर के बाहर खेल रहा था मासूम, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए