लाइव न्यूज़ :

Chirag Chikkara U-23 Wrestling World C’ships 2024: रीतिका हुडा और अमन सहरावत के बाद चिराग चिक्कारा, तीसरे भारतीय पहलवान?, भारत की झोली में 9 पदक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 28, 2024 12:50 IST

Chirag Chikkara U-23 Wrestling World C’ships 2024: पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत के बाद अंडर-23 चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले दूसरे भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देChirag Chikkara U-23 Wrestling World C’ships 2024:रीतिका हुडा पिछले साल 76 किग्रा वर्ग में जीत दर्ज करके टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं।Chirag Chikkara U-23 Wrestling World C’ships 2024: चिक्कारा ने फाइनल में पहुंचने से पहले प्रभावशाली प्रदर्शन किया।Chirag Chikkara U-23 Wrestling World C’ships 2024: इयुनुस इवबातीरोव को 12-2 से और सेमीफाइनल में एलन ओरलबेक को 8-0 से हराया।

Chirag Chikkara U-23 Wrestling World C’ships 2024: चिराग चिक्कारा अंडर-23 विश्व चैंपियन बनने वाले तीसरे भारतीय पहलवान बन गए हैं जिसकी मदद से भारत ने यहां चल रहे इस आयु वर्ग टूर्नामेंट में एक स्वर्ण और रजत सहित नौ पदक जीते। पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा कर रहे चिक्कारा ने किर्गिस्तान के अब्दिमालिक कराचोव पर अंतिम सेकंड में 4-3 से जीत दर्ज की। वह पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत के बाद अंडर-23 चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले दूसरे भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।

सहरावत ने 2022 में इस प्रतियोगिता के इसी वजन वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की थी, जबकि रीतिका हुडा पिछले साल 76 किग्रा वर्ग में जीत दर्ज करके टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। रवि कुमार दहिया ने 2018 में अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। चिक्कारा ने फाइनल में पहुंचने से पहले प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में गौकोटो ओजावा को 6-1 से, अंतिम आठ चरण में इयुनुस इवबातीरोव को 12-2 से और सेमीफाइनल में एलन ओरलबेक को 8-0 से हराया। पुरुषों की फ्रीस्टाइल श्रेणी में भारत के पदकों में दो कांस्य पदक भी शामिल हैं। इससे वह 82 अंक लेकर टीम तालिका में ईरान (158), जापान (102) और अजरबैजान (100) से पीछे चौथे स्थान पर है।

भारत ने पुरुषों की फ़्रीस्टाइल में दो और कांस्य पदक जीते, जिससे इस वर्ग में देश के पदकों की संख्या चार हो गई। विक्की ने पुरुषों की 97 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा में अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता और यूक्रेन के यूरोपीय जूनियर चैंपियन इवान प्राइमाचेंको को 7-2 से हराकर कांस्य पदक जीता।

विक्की ने पहले दौर में जॉर्जिया के मेरब सुलेमानिश्विली को और क्वार्टरफाइनल में मोल्दोवा के राडू लेफ्टर को हराया था लेकिन सेमीफाइनल में वह ईरान के महदी हाजीलोइयन मोराफा से हार गए थे। पुरुषों की 70 किग्रा फ्रीस्टाइल में सुजीत कलकल ने 0-4 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए ताजिकिस्तान के मुस्तफो अखमेदोव को 13-4 से हराकर कांस्य पदक जीता।

सुजीत ने पहले दौर में जॉर्जी एंटोनोव ज़िज़गोव को 10-0 से, प्री-क्वार्टर में तुग्सजर्गल एर्डेनेबैट को 7-4 से और क्वार्टर फाइनल में नारेक पोहोसियन को 6-1 से हराया था, लेकिन सेमीफाइनल में वह मैगोमेद बसिहर खानिएव से 4-8 से हार गए थे। इससे पहले अभिषेक ढाका ने कांस्य पदक जीता था।

इस तरह से भारत ने फ्रीस्टाइल में चार पदक (एक स्वर्ण और तीन कांस्य) जीतकर अपने पिछले साल के प्रदर्शन में सुधार किया। पिछले साल भारत ने फ्रीस्टाइल वर्ग में दो कांस्य पदक जीते थे। भारतीय महिला कुश्ती टीम ने भी एक रजत और तीन कांस्य पदक जीत कर अच्छा प्रदर्शन किया।

अंजलि ने 59 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता, जबकि नेहा शर्मा (57 किग्रा), शिक्षा (65 किग्रा) और मोनिका (68 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते। इसके अलावा विश्वजीत मोरे ने पुरुषों के 55 किग्रा ग्रीको-रोमन वर्ग में कांस्य पदक जीता।

टॅग्स :Wrestling Federation of Indiaहरियाणादिल्लीdelhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतDelhi Traffic Advisory: पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर जाने की मनाही; चेक करें

भारतIndiGo Flight Crisis: 8 एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यहां देखें दिल्ली-मुंबई समेत शहरों की इंडिगो फ्लाइट लिस्ट

भारतPutin visit India: पीएम मोदी और पुतिन के बीच होगा प्राइवेट डिनर, मेजबानी के लिए पीएम तैयार

भारतPutin visit India: रूसी राष्ट्रपति पुतिन के दौरे से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, SWAT टीमें और पुलिस की तैनाती

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील