लाइव न्यूज़ :

नोएडा में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

By भाषा | Updated: November 5, 2020 16:16 IST

Open in App

नोएडा (उप्र),पांच नवंबर नोएडा सेक्टर 37 पुल के पास बुधवार देर रात एक तेज गति मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो कर पुल से नीचे गिर गई,जिससे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बीती रात को इमरान (20) तथा जहीर खान (33) मोटरसाइकिल पर कालिंदी कुंज की तरफ से सेक्टर 37 महामाया फ्लाईओवर होते हुए कुलेसरा गांव की तरफ जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि सेक्टर 37 फ्लाईओवर पर वाहन चला रहे जहीर ने तेज गति से आगे चल रहे एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया, जिसकी वजह से उसकी मोटरसाइकिल एक अन्य मोटरसाइकिल से टकरा गई, तथा अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में इमरान तथा जहीर खान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के यू-फ्लेक्स कंपनी के सामने बृहस्पतिवार सुबह मोटरसाइकिल पर जा रहे दो युवकों की मोटरसाइकिल आगे चल रही एक कार में टकरा गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरे युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम