लाइव न्यूज़ :

Jammu-Kashmir:  कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी, घुसपैठ कर रहे 2 आतंकी ढेर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 8, 2025 09:38 IST

Jammu-Kashmir: भारतीय सेना ने शुक्रवार को कहा कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से घुसपैठ के प्रयास के बारे में विशिष्ट खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया।

Open in App

Jammu-Kashmir:  जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने कहा कि कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ के प्रयास के बारे में एजेंसियों से मिली विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर शुक्रवार को एक अभियान शुरू किया गया।

सेना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर आतंकवादियों को रुकने को कहा लेकिन उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘सुरक्षा बलों ने जारी अभियान में दो आतंकवादियों को मार गिराया है। इलाके में तलाश अभियान जारी है।’’ 

सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और आतंकवादियों को घेर लिया। इस दौरान गोलीबारी में दो आतंकी मारे गए। आतंकियों की पहचान नहीं हो पायी है। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। ऑपरेशन जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीरJammu
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?