लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

By भाषा | Updated: June 29, 2021 08:48 IST

Open in App

श्रीनगर, 29 जून जम्मू-कश्मीर के पारिमपोरा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए जिनमें से एक लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर नदीम अबरार था और दूसरा आतंकवादी पाकिस्तान का नागरिक था।

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि अबरार हत्या के कई मामलों में शामिल था और उसे सोमवार को पारिमपोरा में वाहनों की जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया था। अबरार ने पूछताछ में बताया कि उसने मलूरा में एक जगह एके-47 राइफल छुपाई है, जहां पहुंचने पर मकान के भीतर छिपे उसके पाकिस्तानी साथी ने गोलीबारी की। मुठभेड़ में अबरार तथा पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों द्वारा राजमार्गों पर हमला करने की खुफिया जानकारी मिली थी और इसकी गंभीरता को देखते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस तथा केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने कई स्थानों पर नाकेबंदी की थी।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ पारिमपोरा नाके पर, एक वाहन को रोका गया और उसमें बैठे लोगों से उनके बारे में जानकारी मांगी गई। तभी पीछे सीट पर बैठे एक व्यक्ति ने बैग में से ग्रेनेड निकालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस दल ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। वाहन चालक और उस व्यक्ति को पुलिस हिरासत में ले लिया गया। मास्क उतारने के बाद पता चला कि वह लश्कर का कमांडर अबरार था।’’

उन्होंने बताया कि अबरार के पास से एक पिस्तौल और कुछ हथगोले भी बरामद हुए हैं। अबरार ने जिस जगह एके-47 होने की जानकारी दी थी, उस मकान की घेराबंदी कर बल जैसे ही अंदर दाखिल होने लगा, वहां छुपे अबरार के एक पाकिस्तानी साथी ने गोलियां चला दी। शुरुआती गोलीबारी में सीआरपीएफ के तीन जवान और उनके साथ मौजूद अबरार घायल हो गया। इसके बाद बल ने गोलीबारी तेज कर दी।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुठभेड़ में घर के अंदर से गोलीबारी करने वाला विदेशी आतंकवादी और अबरार दोनों मारे गए। मौके से दो एके-47 और कुछ गोला-बारूद बरामद हुआ है।’’

प्रवक्ता ने बताया कि अबरार सुरक्षा कर्मियों की हत्या के कई मामलों में शामिल था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम