लाइव न्यूज़ :

फोन कॉल्स से हुआ बड़ी साज़िश का खुलासा, सेटेलाइट फ़ोन से कराची में बनता था प्लान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 12, 2018 14:43 IST

बहुत दिनों सुरक्षा एजेंसियां रख रही थीं नजर, खबर की पुष्टि के बाद बनाई गयी कार्यवाही की योजना। इस ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद तुरंत टीम तुरंत हुई अज्ञात स्थान की ओर रवाना।

Open in App

नागपुर, 12 नवंबर: नागपुर में रहकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई व पाकिस्तानी नागरिक सेटेलाइट फोन के जरिए कराची में बात कर रहे थे. सप्ताह भर पहले सुरक्षा एजेंसियों ने कुछ फोन कॉल्स पकड़े थे. इसके बाद से लगातार उन पर नजर रखी जा रही थी. उन्हें पकड़ने की योजना बनाई गई. इसे अंजाम देने के लिए गुरुवार की देर रात मिलिट्री इंटेलिजेंस (एमआई) का दल नागपुर पहुंच गया था. सुरक्षा के लिहाजा से अभी कार्रवाई से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.

'लोकमत समाचार' को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सभी फोन कॉल्स पाकिस्तान के कराची शहर में किए जा रहे थे. पुख्ता इनपुट मिलने के बाद मिलिट्री इंटेलिजेंस ने कार्रवाई की योजना बनाई. किसी तरह की कोई चूक नहीं हो इसके लिए उन्होंने योजना को पूरी तरह से गोपनीय रखा. सूत्रों ने बताया कि गणेशपेठ पुलिस स्टेशन को भी केवल कार्रवाई के लिए आने की सूचना दी गई थी.

यह नहीं बताया गया था कि दल कब आएगा. कार्रवाई कहां की जाएगी. सूचना मिलने के बाद पुलिस सतर्क हो गई थी. इस बात की पुष्टि गणेशपेठ पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील गांगुर्डे ने भी की. उन्होंने बताया कि एक मोबाइल से फोन कॉल आया था. उन्होंने केवल कार्रवाई के लिए आने की जानकारी दी थी. बाकी कोई जानकारी नहीं दी. सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों को इस बात की जानकारी थी कि आईएसआई एजेंट व पाकिस्तानी नागरिक यहां से भाग सकते हैं. लिहाजा उन्होंने किसी तरह की देरी नहीं करते हुए योजना को सुबह 11 बजे के बाद अंजाम देना शुरू किया.

कार्रवाई शुरू होते ही सभी एजेंसियां अलर्ट हो गई थीं. ताकि किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हो. दोपहर ढाई बजे भालदारपुरा में एमआई की टीम पहुंची. एक इमारत में दाखिल होकर वहां मौजूद एक आईएसआई एजेंट व पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया. साढ़े तीन बजे तक एक अन्य एजेंट व तीन पाकिस्तानी नागरिक का इंतजार किया गया. बॉक्स भनक लगते ही हो गए फरार सूत्रों ने बताया कि साथियों के पकड़े जाने की खबर एक अन्य आईएसआई एजेंट व पाकिस्तानी नागरिक को लग गई थी. बिना देरी किए वे यहां से फरार हो गए. काफी देर तक उनके नहीं आने के बाद एमआई की टीम नागपुर से सीधे अज्ञात स्थान की ओर रवाना हो गई. लेकिन दूसरी एजेंसियां कार्रवाई के बाद भी शुक्रवार की देर रात तक सर्च अभियान जारी रखे हुए थीं.

टॅग्स :आईएसआईएसइंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र! यूपी ATS ने 19 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

विश्वरोपा पेड़ बबूल का, आम कहां से होए!

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वOperation Hawkeye Strike: अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना, ऑपरेशन हॉकआई के तहत दिया करारा जवाब

विश्वFBI Disrupted Attack: नए साल पर अमेरिका में होने वाला था आतंकी हमला, FBI ने साजिश को किया नाकाम, जानें कैसे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप