लाइव न्यूज़ :

बिहारः SSB ने पकड़े दो तस्कर, साढ़े पांच करोड़ रुपए की ले जा रहे थे चरस

By IANS | Updated: February 10, 2018 19:46 IST

एसएसबी द्वारा जब्त चरस का वजन 27 किलो 500 ग्राम है, जो काफी उच्च गुणवत्ता वाली है और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये आंकी गई है।

Open in App

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने शुक्रवार रात लगभग 5.50 करोड़ रुपये मूल्य की चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसएसबी की 47वीं बटालियन के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि नाटकीय ढंग से छपवा चौक के समीप से सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से साढ़े पांच करोड़ रुपये कीमत का अवैध मादक पदार्थ चरस बरामद किया। 

इन दोनों तस्करों के पास से 18,390 रुपये और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि एसएसबी अधिकारियों ने ग्राहक बनकर तस्करों से संपर्क साधा था और चरस लेकर छपवा चौक पर आने की बात तय हुई। जब दोनों तस्कर चरस लेकर पहुंचे तो एसएसबी के जवानों ने उन्हें धर दबोचा।

जब्त चरस का वजन 27 किलो 500 ग्राम है, जो काफी उच्च गुणवत्ता वाली है और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार तस्करों से पुलिस और एसएसबी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। 

टॅग्स :बिहारबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील