लाइव न्यूज़ :

बाराबंकी में दो तस्कर गिरफ्तार, तीन किलोग्राम मार्फीन बरामद

By भाषा | Updated: September 12, 2021 18:58 IST

Open in App

बाराबंकी (उप्र), 12 सितंबर जिला पुलिस ने दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन किलोग्राम अवैध मार्फीन बरामद की है जिसकी कीमत लगभग नौ करोड़ रुपये बताई जाती है।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने रविवार को बताया कि शनिवार को स्वाट एवं थाना कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम ने जिले के दो शातिर तस्करों-इबादुलहक सिद्दीकी और मुईन अब्बास को ग्राम ओबरी की सड़क से गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से तीन किलो 90 ग्राम अवैध मार्फीन बरामद हुई और दोनों के खिलाफ कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

उन्होंने कहा कि आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उनका गिरोह ट्रकों और ट्रेनों के जरिए मणिपुर से मार्फीन लाता है तथा लखनऊ, बाराबंकी, बरेली व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसकी आपूर्ति की जाती है।

प्रसाद ने बताया कि सिद्दीकी को पूर्व में स्वापक नियंत्रण विभाग द्वारा वर्ष-2012 में तथा वर्ष-2017 में गुवाहाटी स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और उस समय भी उसके पास से अवैध मार्फीन बरामद हुई थी। उन्होंने कहा कि बारे में और जानकारी प्राप्त की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग