लाइव न्यूज़ :

हादसे में दो चरवाहों की मौत, 70 भेड़ें भी मरी

By भाषा | Updated: October 30, 2021 16:19 IST

Open in App

जौनपुर (उत्तर प्रदेश), 30 अक्टूबर जौनपुर जिले के चंदवक क्षेत्र में आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो चरवाहों की मौत हो गयी।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि 29 और 30 अक्टूबर की मध्यरात्रि को आजमगढ़-वाराणसी राजमार्ग स्थित चंदवक गोमती पुल पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से राजगीर (50) और जगदम्बा (35) नामक चरवाहों की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में 70 भेड़ों की भी मौत हो गयी। उनका कहना था कि सम्भवत: अंधेरा होने के कारण वहां से गुजरने वाले वाहन उन भेड़ों पर से गुजरते गये, जिससे इलाके की सड़क पर हर तरफ खून फैल गया।

कुमार ने बताया कि बिहार में बाढ़ के कारण चरवाहे पूर्वी उत्तर प्रदेश में भेड़ों को चराने के लिए आ जाते हैं। इस दौरान रोहतास (बिहार) निवासी चरवाहों की चार टोलियां इसी साल जुलाई महीने में ही जौनपुर आई थीं। वे करीब सौ भेड़ों की टोली के साथ वापस घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि दोनों चरवाहों के शव पोस्टमार्टम के लिये जाये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी