लाइव न्यूज़ :

नोएडा में मानसिक तनाव के चलते दो लोगों ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: August 31, 2021 16:04 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर के दो थाना क्षेत्रों में रहने वाले दो लोगों ने मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के बिशनपुरा गांव में रहने वाले राघवेंद्र उर्फ राघवेंद्र सिंह चंदेल ने सोमवार की रात अपने घर पर अज्ञात कारणों से पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । प्रवक्ता ने बताया कि बिसरख थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव में रहने वाले किशोर कुमार शर्मा (44) ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रवक्ता ने बताया कि चंदेल मध्यप्रदेश का जबकि शर्मा बिहार का रहने वाला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?