लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में हत्या के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 2, 2021 09:45 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के देवाल गांव में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। रामराज थाना के प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि देवेंद्र और सुरेंद्र कुमार को अमृतपाल की हत्या के आरोप में बुधवार शाम को हिरासत में लिया गया। जांच के दौरान पता चला कि देवेंद्र के अमृतपाल की पत्नी के साथ प्रेम संबंध थे और अमृतपाल ने इसको लेकर आपत्ति जताई थी। पुलिस के मुताबिक, अमृतपाल के परिवार के सदस्यों ने अपनी शिकायत में कहा है कि अमृतपाल 25 अगस्त को देवेंद्र और कुमार के साथ गए थे और फिर घर नहीं लौटे। थाना प्रभारी ने बताया कि इसके बाद रामराज पुलिस थाना में अमृतपाल की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। बाद में एक नहर में अमृतपाल का शव बरामद हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?