लाइव न्यूज़ :

Delta Plus variant: उज्जैन में दो मरीजों के कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि, एक की मौत

By भाषा | Updated: June 24, 2021 07:37 IST

15 नमूनों में से दो लोगों में डेल्टा प्लस के संक्रमण की पुष्टि

Open in App
ठळक मुद्देउज्जैन जिले में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप से दो लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि 15 नमूनों में से दो लोगों में डेल्टा प्लस के संक्रमण की पुष्टि डेल्टा प्लस से जिले में खतरा नहीं है लेकिन लोगों को एहतियातों का अनुपालन करना

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप से दो लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से एक महिला की 23 मई को मौत हो चुकी है। यह जानकारी जिला प्रशासन ने बुधवार को दी।

अधिकारी ने बताया, ‘‘महिला मरीज की मौत पाटीदार अस्पताल में 23 मई को कोरोना वायरस से हुई थी। उसके नमूने को 14 अन्य लोगों के नमूनों के साथ अनुवांशिकी अनुक्रमण के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजा गया था। इन 15 नमूनों में से दो लोगों में डेल्टा प्लस के संक्रमण की पुष्टि हुई।’’

हालांकि, जिला प्रशासन ने यह नहीं बताया कि नमूनों की अनुवांशिकी अनुक्रमण की रिपोर्ट कब मिली। प्रशासन ने कहा कि इन दोनों मरीजों के संपर्क में आए 21 लागों की आरटी-पीसीआर जांच की गई लेकिन कोई कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं मिला।

उज्जैन के कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि डेल्टा प्लस से जिले में खतरा नहीं है लेकिन लोगों को एहतियातों का अनुपालन करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?