लाइव न्यूज़ :

कुंभ मेले में फर्जी जांच घोटाले के मामले में उत्तराखंड के दो अधिकारी निलंबित

By भाषा | Updated: August 27, 2021 10:26 IST

Open in App

उत्तराखंड में दो अधिकारियों को हरिद्वार के कुंभ मेले के दौरान फर्जी कोविड ​​​​-19 जांच घोटाले में शामिल होने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर मेला अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर और तत्कालीन प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) डॉ. एन के त्यागी को बृहस्पतिवार रात निलंबित कर दिया गया।यह कार्रवाई फर्जी जांच घोटाले की छानबीन के लिए हरिद्वार के जिलाधिकारी द्वारा गठित एक समिति की सिफारिश के आधार पर की गई है।धामी ने कहा, ''किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घोटाले के संबंध में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।''जांच समिति ने पाया कि अधिकारियों ने हरिद्वार में कुंभ मेले के दौरान नकली रैपिड एंटीजन जांच करने में शामिल कंपनियों के साथ मिलीभगत की थी।समिति ने लापरवाही बरतने और राज्य को वित्तीय नुकसान पहुंचाने के लिए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की थी।हरिद्वार के मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता वाली जांच समिति ने 16 अगस्त को अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी।इस बीच, हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सेंथिल अवूदई कृष्ण राज एस को फर्जी परीक्षण घोटाले में शामिल कंपनियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?