लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के दो नए मामले

By भाषा | Updated: December 28, 2021 12:40 IST

Open in App

ईटानगर, 28 दिसंबर अरुणाचल प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के दो नए मामले दर्ज किए गए जिसके बाद राज्य में अब तक सामने आए संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 55,334 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों नए मामले ‘कैपिटल कॉम्प्लेक्स’ क्षेत्र में सामने आए हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोविड-19 के 18 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 55,036 लोग अब तक बीमारी से स्वस्थ हुए हैं।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर लोबसांग जाम्पा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में किसी मरीज की मौत नहीं हुई है और मृतक संख्या 280 बनी हुई है।

कोरोना वायरस से स्वस्थ होने की दर फिलहाल 99.46 प्रतिशत है जबकि उपचाराधीन मरीजों की दर 0.03 प्रतिशत है।

जाम्पा ने बताया कि अब तक राज्य में 12,04,344 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 188 की सोमवार को जांच की गई और संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर दिमोंग पाडुंग ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में अब तक 14,57,500 लोगों को कोविड रोधी टीका लग चुका है जिनमें से 1,877 लोगों को सोमवार को टीके की खुराक दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos