अंडमान में कोविड-19 के दो नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,991 हुई
By भाषा | Published: January 21, 2021 10:41 AM2021-01-21T10:41:19+5:302021-01-21T10:41:19+5:30
पोर्ट ब्लेयर, 21 जनवरी अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 4,991 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से तीन और लोग स्वस्थ हुए हैं।
उन्होंने बताया कि द्वीपसमूह में वर्तमान में 29 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 4,900 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। संक्रमण से अब तक 62 लोगों की मौत हुई है।
अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने कोविड-19 के लिए अब तक 2.08 लाख नमूनों की जांच की है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।