लाइव न्यूज़ :

ऑटो रिक्शा में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले दो बदमाश पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल

By भाषा | Updated: May 12, 2021 10:38 IST

Open in App

नोएडा, 12 मई ऑटो रिक्शा में सवारियों को बैठा कर कथित रूप से लूटपाट करने वाले एक गिरोह के दो बदमाशों के साथ थाना सेक्टर 58 पुलिस की मंगलवार रात को मुठभेड़ हो गई जिसमें पुलिस की गोली लगने से दोनों घायल हो गये। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दोनों घायल बदमाशों को यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को ऑटो रिक्शा में सवार दो बदमाशों ने इरफान और एक अन्य व्यक्ति को लिफ्ट देकर उनके साथ लूटपाट की।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। सिंह के अनुसार मंगलवार देर रात को एनआईबी चौकी के पास ऑटो रिक्शा में सवार होकर आते हुए दो बदमाश दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रूकने का इशारा किया तो, बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस कर्मियों पर गोली चलाना शुरू कर दिया।

सिंह ने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई जिसमें दोनों बदमाश जख्मी हो गये।

अधिकारी ने बताया कि दोनों बदमाशों की पहचान साहिबाबाद निवासी सलमान और दिलशाद के रूप में हुई है।

अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बदमाशों के पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, एक पिस्तौल, लूट में प्रयोग होने वाला ऑटो रिक्शा तथा विभिन्न जगहों से लूटे हुए चार मोबाइल फोन बरामद किये हैं।

उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने एनसीआर में ऑटो रिक्शा में लिफ्ट देकर अनेक लोगों से लूटपाट करने की बात स्वीकार की है। इन बदमाशों पर पहले भी लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना