उत्तर प्रदेश में दो नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Published: May 18, 2021 03:04 PM2021-05-18T15:04:05+5:302021-05-18T15:04:05+5:30

Two minor girls raped in Uttar Pradesh, accused arrested | उत्तर प्रदेश में दो नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में दो नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश), 18 मई जिले की थाना कोतवाली नगर पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार करने के आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र नाथ राय ने बताया कि घटना सोमवार शाम की है, दोनों बच्चियां (सात और नौ साल उम्र) खेल रही थीं, उसी दौरान आरोपी शैलेन्द्र सिंह (35) दोनों को बहला कर एकांत में ले गया और उनके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि बच्चियां बेहद बुरी हालत में घर पहुंची और माता-पिता के पूछने पर सारी बात बतायी।

पुलिस ने प्राप्त शिकायत के आधार पर आरोपी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे आज गिरफ्तार कर लिया। दोनों लड़कियों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए महिला चिकित्सालय भेजा गया है।

पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two minor girls raped in Uttar Pradesh, accused arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे