लाइव न्यूज़ :

मप्र के शहडोल जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, छह घायल

By भाषा | Updated: August 18, 2021 13:31 IST

Open in App

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में बारिश और आंधी के दौरान बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में एक नाबालिग सहित दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार को शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में आने वाले गांवों में हुई। जैतपुर थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि एक घटना मंगलवार दोपहर को बोड़ा टोला गांव में हुई। यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 15 वर्षीय बालक की उस समय मौत हो गई जब वह अपनी मां को खेत में खाना देने जा रहा था। उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में मंगलवार शाम को बिजली गिरने से भूसा गांव में 22 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को जैतपुर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?