लाइव न्यूज़ :

जम्मू फ्रंटियर पर घुसपैठ के दो प्रयास, एक घुसपैठिया मारा गया, दूसरा गिरफ्तार

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 22, 2022 13:23 IST

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू के अरनिया सेक्टर और सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में सतर्क सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिशों को तड़के नाकाम कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवक्ता ने कहा कि उसे रुकने की चुनौती दी गई लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया।प्रवक्ता ने बताया कि कोई अन्य विकल्प न मिलने पर सैनिकों ने गोली चला दी और उसे मार डाला।पाकिस्तानी सेना ने शव को अभी तक अपने कब्जे में नहीं लिया है।

जम्मू: सुरक्षाबलों ने देर रात घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक घुसपैठिये को मार गिराया है। जबकि एक घुसपैठिये को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि उसके कब्जे से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है। परंतु घुसपैठ की इन दो अलग-अलग कोशिशों के बाद बीएसएफ जवानों ने सीमा से सटे इलाकों में तलाशी अभियान चलाया हुआ है।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू के अरनिया सेक्टर और सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में सतर्क सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिशों को तड़के नाकाम कर दिया। ब्योरा देते हुए उन्होंने कहा कि बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए पर उस समय गोलियां चला दीं जब उसे अरनिया सेक्टर में सीमा पर बाड़ की ओर आक्रामक तरीके से आते देखा गया।

प्रवक्ता ने कहा, "उसे रुकने की चुनौती दी गई लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया। कोई अन्य विकल्प न मिलने पर सैनिकों ने गोली चला दी और उसे मार डाला।"  घुसपैठिये का शव अभी भी तारबंदी के उस पार साफ दिख रहा है। पाकिस्तानी सेना ने शव को अभी तक अपने कब्जे में नहीं लिया है। मारा गया घुसपैठिया आतंकी था या फिर कोई ओर इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

एक अन्य घटना में प्रवक्ता ने कहा कि सैनिकों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया जब वह रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के बाद बाड़ के पास पहुंचा। प्रवक्ता ने कहा, "गेट खोलने के बाद उसे भारतीय बाड़ के अंदर लाया गया। उसके पास से अब तक कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है।"

 

टॅग्स :Jammuभारतीय सेनासीमा सुरक्षा बलBSF
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप