लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की टक्कर में बच्चे समेत दो की मौत

By भाषा | Updated: October 1, 2021 20:24 IST

Open in App

कोटा, एक अक्टूबर राजस्थान के बूंदी जिले में शुक्रवार को ट्रैक्टर से मोटरसाइकिल के टकरा जाने से एक व्यक्ति और उसके तीन वर्षीय भतीजे की मौत हो गयी।

हिंडोली थाने के प्रभारी मुकेश मीणा ने बताया कि स्वरूप गढ़ के समीप एनएच-52 पर दोपहर साढ़े बारह बजे यह हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर से टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति और उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गये और उन्हें एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

थानाप्रभारी के अनुसार दोनों की पहचान स्वरूप गढ़ निवासी-- हीरालाल मीणा (30) एवं उसके तीन वर्षीय भतीजे चिंटू उर्फ भीम सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में ट्रैक्टर चालक के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिये गये।

पुलिस के अनुसार एक अन्य घटना में बूंदी जिले में ही खेडिबंधा गांव में घर से स्कूल जा रहे पांचवीं कक्षा के एक छात्र की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गयी। लड़के की पहचान किशन केवात (13) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक राकेश केवात दुर्घटनास्थल से भाग गया। नाराज ग्रामीणों ने उसके वाहन को आग लगा दी। पुलिस राकेश केवात पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए