लाइव न्यूज़ :

मणिपुर में गोलीबारी की दो घटनाएं, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं, 3 मई से जारी है हिंसा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 5, 2023 10:58 IST

मणिपुर में बुधवार तड़के दो स्थानों पर पर रुक-रुक कर गोलीबारी हुई, लेकिन इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देहिंसाग्रस्त मणिपुर में बुधवार और बीते मंगलवार को भी विद्रोहियों द्वारा गोलाबारी की सूचना सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि गोलाबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं, स्थिति नियंत्रण मेंमणिपुर में बीते 3 मई को भड़की मैतेई और कूकी जनजातिय संघर्ष में करीब 120 लोगों की मौत हुई है

इंफाल: हिंसाग्रस्त मणिपुर में बुधवार तड़के दो स्थानों पर पर रुक-रुक कर गोलीबारी हुई, लेकिन इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हिंसा प्रभावित इलाकों में तैनात सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि मंगलवार शाम में भी सात बजे से आठ बजे के बीच खोइजुमतंबी इलाके में मैतेई और कूकी समुदायों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी की घटना हुई थी।

सूत्रों ने बताया कि मंगवार रात में कुछ देर तक चली गोलीबारी थोड़ी देर में शांत हो गई और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं दूसरी घटना बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे फेलेंग के पूर्व में रिज लाइन पर दर्ज की गई। सूत्रों ने बताया कि इसमें भी किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

मालूम हो कि मणिपुर में बीते 3 मई को भड़की मैतेई और कूकी जनजातिय हिंसा में अब तक करीब 120 लोगों की जान जा चुकी है और 3,000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इस हिंसा में अब तक लगभग 50 हजार से ज्यादा लोगो को बेघर होना पड़ा है।

अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मैतेई समुदाय की मांग के विरोध में 3 मई को पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' के बाद हिंसक झड़पें हुईं थी। जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले महीने चार दिनों के लिए राज्य का दौरा किया और पूर्वोत्तर राज्य में शांति वापस लाने के प्रयासों के तहत विभिन्न वर्गों के लोगों से मुलाकात की लेकिन बावजूद उसके हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है।

केंद्र एवं राज्य सरकार ने हिंसा को नियंत्रित करने और राज्य में सामान्य स्थिति वापस लाने के लिए मणिपुर पुलिस के अलावा लगभग 40,000 केंद्रीय सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :मणिपुरमोदी सरकारअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप