लाइव न्यूज़ :

तिहाड़ जेल मांगेगी निर्भया मामले के दोषियों को फांसी देने के लिए UP से दो जल्लाद

By भाषा | Updated: January 8, 2020 19:08 IST

पिछले महीने दोषियों के खिलाफ मृत्यु वारंट जारी होने से पहले तिहाड़ के अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश जेल प्राधिकरण को पत्र लिखकर मेरठ से एक जल्लाद भेजने की मांग की थी। 

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले के दोषियों को फांसी देने के लिए तिहाड़ जेल उत्तर प्रदेश से दो जल्लाद उपलब्ध कराने की मांग करेगी। दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को दोषियों-मुकेश (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) के खिलाफ मृत्यु वारंट जारी किया।

वर्ष 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले के दोषियों को फांसी देने के लिए तिहाड़ जेल उत्तर प्रदेश से दो जल्लाद उपलब्ध कराने की मांग करेगी। तिहाड़ जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा, ‘‘काफी संभावना है कि हम गुरुवार को उत्तर प्रदेश जेल प्राधिकरण को पत्र लिखेंगे और उपलब्धता के आधार पर दो जल्लादों की सेवा उपलब्ध कराने का आग्रह करेंगे।’’ 

अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने दोषियों के खिलाफ मृत्यु वारंट जारी होने से पहले तिहाड़ के अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश जेल प्राधिकरण को पत्र लिखकर मेरठ से एक जल्लाद भेजने की मांग की थी। 

दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को दोषियों-मुकेश (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) के खिलाफ मृत्यु वारंट जारी किया और उन्हें 22 जनवरी को सुबह सात बजे फांसी पर लटकाने का आदेश दिया।

टॅग्स :निर्भया गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टKolkata Doctor Rape-Murder: 'बेटी ने सुसाइड किया, हमें यकीन नहीं.., 3 घंटे तक इंतजार', मृतक की पड़ोसी बोलीं, जानें सब कुछ

भारतइतिहास में 16 दिसंबर की तारीख: इसी दिन हुआ था निर्भया गैंगरेप, पाकिस्तान से पृथक होकर बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र भी बना

भारतबलात्कार के दोषियों को मिलने लगी फांसी, इसलिए बढ़े दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

क्राइम अलर्टनिर्भया और हाथरस केस की वकील सीमा समृद्धि ने पीएम मोदी से लगाई गुहार, कहा- सुरक्षा की सख्त जररूत है , जान से मरने की मिल रही है धमकी

बॉलीवुड चुस्कीनिर्भया की वकील ने पीएम मोदी को किया ट्वीट, लिखा- सुशांत सिंह राजपूत केस की हो CBI जांच

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया