लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में तेल कंपनी में काम करने वाले दो कर्मचारियों का अपहरण

By भाषा | Updated: December 22, 2020 14:10 IST

Open in App

ईटानगर, 22 दिसंबर अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में बंदूकधारी बदमाशों ने तेल कंपनी में काम करने वाले दो कर्मचारियों का अपहरण कर लिया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) चुखु आपा ने बताया कि इन्नाओ के पास कुमचैखा स्थित एक ड्रिलिंग स्थल से किप्पो आयल एंड गैस इंफ्रास्ट्रक्चर में काम करने वाले एक ड्रिलिंग सुपरिटेंडेंट और एक रेडियो ऑपरेटर को सोमवार शाम को अगवा कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि मानभूम संरक्षित वन क्षेत्र से लगभग 14 बदमाशों ने कर्मचारियों का अपहरण कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने कहा, “संदेह है कि फिरौती के उद्देश्य से एनएससीएन (आईएम) या उल्फा संगठन ने अपहरण किया होगा।”

उन्होंने कहा कि फिरौती के लिए अभी तक कोई कॉल नहीं आई है।

उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने असम पुलिस को भी इस घटना की जानकारी दी है और सेना तथा अर्ध सैनिक बलों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए