लाइव न्यूज़ :

पुआल के ढेर में आग लगने से दो बच्चों की मौत

By भाषा | Updated: December 3, 2021 20:32 IST

Open in App

जगदलपुर, तीन दिसंबर छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र में पुआल के ढेर में आग लगने से दो बच्चों की मौत हो गई।

बस्तर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मूरकुची गांव में बृहस्पतिवार को पुआल में आग लगने से दो बच्चों-बिजेंद्र (पांच) और सुजीत (सात) की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, मूरकुची गांव में ग्रामीण तुलाराम के घर के पास रखे पुआल के ढेर पर तीन बच्चे सुजीत, बिजेंद्र और मुकेश खेल रहे थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान अचानक ढेर में आग लग गई।

अधिकारियों ने कहा कि जब चार वर्षीय मुकेश ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी तो लोगों ने आग बुझाने की कोशि​श की और दमकल विभाग को भी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक तुलाराम के पुत्र बिजेंद्र की मौत हो चुकी थी तथा सुजीत गंभीर रूप से झुलस गया था। उन्होंने कहा कि घटना के बाद परिजन सुजीत को तत्काल भानपुरी स्थित अस्पताल लेकर गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे महारानी अस्पताल जगदलपुर भेज दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। उन्होंने कहा कि पुआल के ढेर में आग लगने के कारणों के बारे में अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

भारत अधिक खबरें

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र