उत्तर पश्चिमी दिल्ली में व्यक्तियों के एक समूह को लूटने के आरोप में दो गिरफ्तार

By भाषा | Published: October 2, 2021 02:52 PM2021-10-02T14:52:08+5:302021-10-02T14:52:08+5:30

Two arrested for robbing a group of persons in North West Delhi | उत्तर पश्चिमी दिल्ली में व्यक्तियों के एक समूह को लूटने के आरोप में दो गिरफ्तार

उत्तर पश्चिमी दिल्ली में व्यक्तियों के एक समूह को लूटने के आरोप में दो गिरफ्तार

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर उत्तर पश्चिमी दिल्ली के रानी बाग इलाके में बंदूक के बल पर दोस्तों के एक समूह को लूटने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी गौरव (31) और स्वरूप नगर के रहने वाले लवकुश के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि उन्हें बंदूक के बल पर लूट की जानकारी 27 सितंबर को पीसीआर कॉल पर प्राप्त हुई।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता अभिषेक जैन ने कहा कि वह और उसके दोस्त एक अन्य दोस्त के घर पर खाना खाने के लिए आए थे। जैन ने बताया कि जब वे घर वापस जाने के लिए निकले तो मोटरसाइकिल सवार तीन लोग आए और एक बाइक के पीछे बैठे व्यक्ति ने जैन के दोस्त की पत्नी का पर्स छीन लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जैन के एक अन्य दोस्त दीपक महाजन ने आरोपी की शर्ट पकड़ ली जिसके बाद मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति का संतुलन बिगड़ गया और दोनों गिर गए। पुलिस अधिकारी के अनुसार इसके बाद आरोपियों ने बंदूकें निकाल ली और लूटकर फरार हो गए।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) परविंदर सिंह ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस ने बृहस्पतिवर को गौरव और लवकुश को दिल्ली से गिरफ्तार किया। सिंह ने कहा कि आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने एक साथी सागर साई के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। डीसीपी ने कहा कि साई को मोती नगर से पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से एक देसी तमंचा, दो कारतूस, दो मोबाइल फोन, सोने की दो चेन और तीन दोपहिया वाहन बरामद किये गए हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपी छिनैती की 27 अन्य वारदातों में शामिल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two arrested for robbing a group of persons in North West Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे