उत्तर प्रदेश में विद्यालय जाने वाली लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले में दो गिरफ्तार

By भाषा | Published: October 7, 2021 01:57 PM2021-10-07T13:57:52+5:302021-10-07T13:57:52+5:30

Two arrested for molesting school going girls in Uttar Pradesh | उत्तर प्रदेश में विद्यालय जाने वाली लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले में दो गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में विद्यालय जाने वाली लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले में दो गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (उप्र), सात अक्टूबर मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन्स इलाके में विद्यालय जाने वाली लड़कियों से कथित छेड़छाड़ के लिए कुख्यात दो लोगों को पकड़ कर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आरोपी सुहैल और अनस के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज किया गया। उन दोनों को लड़कियों के परिवार के सदस्यों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई। इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने विद्यालय से घर लौट रही लड़कियों के साथ छेड़छाड़ किया।

वहीं एक अन्य मामले में बुधवार को कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय विद्यार्थी से दुष्कर्म के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को आरोपी सागर और पवन ने युवती का अपहरण कर लिया था और निकट के एक स्थान ले जाकर कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two arrested for molesting school going girls in Uttar Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे