लाइव न्यूज़ :

एआईसीसी के दो सदस्‍यों ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: August 30, 2021 14:40 IST

Open in App

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के दो सदस्यों तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं राजेश सिंह और शैलेंद्र सिंह ने पुराने कांग्रेसियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य शैलेंद्र सिंह और राजेश सिंह ने रविवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को अपना त्याग पत्र भेजकर आरोप लगाया कि पार्टी में पुराने कांग्रेसियों की उपेक्षा की जा रही है। राजेश सिंह ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को भेजे गए अपने पत्र में कहा है कि वह छात्र जीवन से ही कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता रहे और पिछले 25 साल से एनएसयूआई, युवक कांग्रेस तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में विभिन्न पदों पर रहे। सिंह ने कहा कि वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य भी निर्वाचित हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मौजूदा माहौल एवं पुराने कांग्रेसियों की उपेक्षा के कारण वह त्यागपत्र दे रहे हैं। उधर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य शैलेंद्र सिंह ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को भेजे गए अपने त्यागपत्र में कहा है कि वह पिछले 15 वर्ष से जनसेवा व कांग्रेस संगठन में सक्रिय रहे और वह वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सह प्रभारी तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मनोनीत सदस्य हैं। उन्‍होंने कहा कि निष्ठावान व पुराने कांग्रेसियों की उपेक्षा के कारण वह त्यागपत्र दे रहे हैं और कांग्रेस के दोनों नेताओं ने अपने इस फैसले की जानकारी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को भी दी है। शैलेंद्र सिंह ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि लल्लू के कमान संभालने के बाद दल में निष्ठावान व पुराने कांग्रेसियों की उपेक्षा की जा रही है और यही कारण है कि कांग्रेस के समर्पित नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि दल के इस स्थिति की जानकारी प्रियंका गांधी को कई बार दी, लेकिन उन्होंने कोई कदम नही उठाया और ऐसे में उनके सम्मुख कांग्रेस से त्यागपत्र देने के सिवाय कोई और विकल्प नही रह गया था। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय ने कांग्रेस के दो नेताओं के त्यागपत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों नेताओं का प्रदेश अध्यक्ष से विवाद चल रहा था। कांग्रेस के प्रदेश सचिव व इलाहाबाद के प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कांग्रेस नेताओं के आरोप को निराधार करार देते हुए कहा है कि प्रियंका गांधी व अजय लल्लू के नेतृत्व में कांग्रेस को पंचायत व बूथ स्तर पर मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?