लाइव न्यूज़ :

हथकड़ी लगाए गोकशी के दो आरोपी थाना परिसर में पी रहे थे सिगरेट, सिपाही लाइनहाजिर

By भाषा | Updated: October 14, 2019 13:39 IST

राया थाने की इस घटना को लेकर यह कार्रवाई रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने की। जिले में सोशल मीडिया पर शनिवार से एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें हथकड़ी लगाए हुए गोकशी के दो आरोपी थाना परिसर में दूसरे हाथ में सिगरेट पकड़ कर धूम्रपान करते दिखाई दे रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देचतर सिंह के अनुसार, इस बीच दोनों आरोपियों का थाने में धूम्रपान करता वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहां तैनात एक सिपाही को लाइन हाजिर कर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

मथुरा जिले के एक थाने में आरोपियों का धूम्रपान करता वीडियो वायरल होने के बाद, वहां तैनात एक सिपाही को लाइन हाजिर कर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं व नियमित ड्यूटी पर वहां पहु्ंचे दो होमगार्ड्स के विरुद्ध कार्रवाई के लिए उनके कमाण्डेंट को पत्र भेजा गया है।

राया थाने की इस घटना को लेकर यह कार्रवाई रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने की। जिले में सोशल मीडिया पर शनिवार से एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें हथकड़ी लगाए हुए गोकशी के दो आरोपी थाना परिसर में दूसरे हाथ में सिगरेट पकड़ कर धूम्रपान करते दिखाई दे रहे थे।

वीडियो की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने कर्तव्यपालन में लापरवाही बरतने के लिए सिपाही रोहित कुमार को पुलिस लाइंस में हाजिरी देने एवं उसके खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही करने के आदेश दे दिए तथा होमगार्ड्स कुंवरपाल एवं शिवराज सिंह के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने के लिए उनके कमाण्डेंट को पत्र लिखा।

थाना प्रभारी चतर सिंह ने बताया, ‘‘सिपाही रोहित एवं होमगार्ड्स कुंवरपाल व शिवराज को गोवध निवारण अधिनियम के तहत पकड़े गए दो आरोपियों मोहम्मद राशिद तथा सोनी को लेकर पेशी के लिए अदालत भेजा गया था। लेकिन वे तीनों उन्हें अदालत ले जाने से पहले थाने ले गए जहां आरोपी धूम्रपान करते देखे गए। इसके बाद उन्हें अदालत ले जाया गया। ’’

चतर सिंह के अनुसार, इस बीच दोनों आरोपियों का थाने में धूम्रपान करता वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमथुरायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया