लाइव न्यूज़ :

लेह को ट्विटर ने पहले चीन फिर बताया J&K का हिस्‍सा, मोदी सरकार भारत में इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को कर सकती है ब्लॉक

By अनुराग आनंद | Updated: November 13, 2020 09:36 IST

अब एक बार फिर से ट्विटर ने लेह को लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश का हिस्सा बताने के बजाय इसे जम्मू कश्मीर का हिस्सा बताया।

Open in App
ठळक मुद्देएक उच्‍च अधिकारी ने कहा कि ट्विटर इंडिया (Twitter India) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सकती है। 

नई दिल्ली:सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लेह व लद्दाख को लेकर एक के बाद एक गलती कर रहा है। पहले ट्विटर ने लेह व लद्दाख को चीन का हिस्सा बताया था। इसके बाद भारत की नरेंद्र मोदी सरकार ने जब ट्विटर से जवाब मांगा तो इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने जियो टैगिंग के इस गलती को ठीक कर लिया।

अब एक बार फिर से ट्विटर ने लेह को लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश का हिस्सा बताने के बजाय इसे जम्मू कश्मीर का हिस्सा बताया। इसके बाद एक बार फिर से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से इस संबंध में जवाब मांगा है। 

टीओआई की मानें तो सरकार ने कंपनी को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। एक उच्‍च अधिकारी ने कहा कि ट्विटर इंडिया (Twitter India) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सकती है। 

सरकार इस हरकत को 'भारत की संप्रभु संसद की इच्‍छाशक्ति को नीचा दिखाने के लिए ट्विटर की तरफ से जान-बूझकर की गई कोशिश' की तरह देख रहा है। संसद ने पिछले साल अगस्‍त में लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश घोषित किया था। लेह में उसका मुख्‍यालय है।

ऐसे में अब देखना यह है कि ट्विटर पिछली बार की तरह इस बार फिर अपनी गलती में सुधार करता है या नहीं करता है। यदि ट्विटर अपनी गलती में सुधार नहीं करेगा तो संभव है कि भारत सरकार ट्विटर पर एक्शन लेते हुए इस सोशल मीडिया प्लटफॉर्म को ब्लॉक कर सकता है। 

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सोमवार को ट्विटर के ग्‍लोबल वाइस प्रेजिडेंट को भेजे नोटिस में पूछा है कि 'गलत मानचित्र दिखाकर भारत की क्षेत्रीय संप्रभुता का अपमाान करने के लिए ट्विटर और उसके प्रतिनिधियों पर कानूनी कार्रवाई क्‍यों न की जाए?'

टॅग्स :ट्विटरनरेंद्र मोदीसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?