लाइव न्यूज़ :

एनएमपी और नोटबंदी केंद्र की ‘जुड़वां संतानें’, जिनका मकसद जनता को लूटना है: माकन

By भाषा | Updated: September 3, 2021 17:37 IST

Open in App

कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन (एनएमपी) को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एनएमपी और नोटबंदी सरकार की ‘जुड़वां संतानें’ हैं, जिनका मकसद देश के लोगों को लूटना है। माकन ने यहां छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘विकास के नाम पर मोदी सरकार ने जुड़वां संतानों को जन्म दिया है। इनमें से एक नोटबंदी है और दूसरा मुद्रीकरण है। दोनों का स्वभाव एक है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘नोटबंदी ने गरीबों और छोटे कारोबारियों को लूटा, जबकि अब देश की विरासत को मुद्रीकरण के जरिये लूटा जा रहा है। दोनों कदमों का मकसद पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना था। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एनएमपी को लेकर गोपनीय ढंग से फैसला हुआ और अचानक से घोषित कर दिया गया।’’ पूर्व केंद्रीय मंत्री के अनुसार, एनएमपी का मुख्य उद्देश्य कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों का एकाधिकार स्थापित करना है। माकन ने कहा कि रेल, सड़क और विमानन क्षेत्र को एनएमपी में शामिल किया गया है, जो सामरिक महत्व से जुड़े क्षेत्र हैं तथा युद्ध की स्थिति में देश के रक्षा बलों के लिए मददगार होते हैं। भाजपा का नाम लिए बगैर, माकन ने सवाल किया कि क्या सामरिक महत्व के क्षेत्रों का निजीकरण करना और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संपत्तियों को प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से विदेशी ताकतों को बेचना ही ‘राष्ट्रवाद’ है? उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार झूठ बोल रही है कि एनएमपी के तहत संपत्तियां सरकार के स्वामित्व में होंगी। माकन ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार ने सामरिक महत्व की संपत्तियों का कभी निजीकरण नहीं करने का फैसला किया था, लेकिन मोदी सरकार इससे उलट काम कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी