लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव में देवगौड़ा परिवार को लगा दोहरा झटका, 13,339 मतों के अंतर से हारे

By भाषा | Updated: May 24, 2019 01:46 IST

Open in App
ठळक मुद्देदेवगौड़ा परिवार से सिर्फ एक सदस्य ही इस चुनाव में जीत हासिल कर सके। देवगौड़ा (87) तुमकुर से चुनाव लड़े, जहां उन्हें भाजपा के जी एस बसवराज ने 13,339 मतों के अंतर से हराया।

लोकसभा चुनाव में कर्नाटक में देवगौड़ा परिवार को दोहरा झटका लगा है। इस चुनाव में न सिर्फ पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा को शिकस्त का सामना करना पड़ा, बल्कि उनके पोते एवं मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी को भी करारी हार मिली। देवगौड़ा परिवार से सिर्फ एक सदस्य ही इस चुनाव में जीत हासिल कर सके।

देवगौड़ा के एक अन्य पोते एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री एच डी रेवन्ना के बेटे प्रज्वल रेवन्ना ने हासन सीट पर जीत दर्ज की। देवगौड़ा (87) तुमकुर से चुनाव लड़े, जहां उन्हें भाजपा के जी एस बसवराज ने 13,339 मतों के अंतर से हराया।

दरअसल, देवगौड़ा ने अपने पारंपरिक गढ़ हासन को अपने पोते के लिए छोड़ा था। निखिल (31) मांड्या सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार सुमलता अंबरीश (55) से हार गए, जो कन्नड़ अभिनेता से नेता बने अंबरीश की विधवा हैं।

चुनाव अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि सुमलता को 7,03,660 वोट मिले जबकि निखिल को 5,77,784 वोट ही मिले। मांड्या में 80. 23 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो कि कर्नाटक में सर्वाधिक था। भाषा सुभाष दिलीप दिलीप

टॅग्स :एचडी देवगौड़ालोकसभा चुनावतुमकुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारत2026 Rajya Sabha Elections: 2026 में 75 सीट पर राज्यसभा चुनाव, क्या भारत की राजनीति में होंगे बदलाव?, यूपी में 10, महाराष्ट्र में 7 और बिहार में 10 सीट पर पड़ेंगे वोट?

भारतPM Modi Independence Day Speech: 103 मिनट लंबा भाषण, स्वतंत्रता दिवस पर किसी प्रधानमंत्री का सबसे लंबा संबोधन, देखिए रिकॉर्ड लिस्ट

क्राइम अलर्टकैदी संख्या 15,528, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना ने जेल में पहली रात बिताई

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है