लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब में मुस्लिम समझकर दफनाए हिंदू व्यक्ति का शव लाने की कोशिश कर रहे हैं : केंद्र

By भाषा | Updated: March 24, 2021 15:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मार्च केंद्र ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि उसने सऊदी अरब में मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार दफनाए गए एक हिंदू व्यक्ति के शव को भारत लाने की प्रक्रिया तेज करने के लिए यहां सऊदी अरब के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।

विदेश मंत्रालय ने न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह के समक्ष दलीलें रखी। मंत्रालय ने अदालत को यह भी बताया कि सऊदी अरब के अधिकारियों ने भारतीय नागरिक की कब्र को खोदने और शव प्रत्यर्पित करने के संबंध में कोई समयसीमा नहीं दी है और सरकार इस प्रक्रिया को तेज करने की कोशिश कर रही है।

विदेश मंत्रालय की दलील पर गौर करते हुए अदालत ने मामले पर अगली सुनवाई के लिए पांच अप्रैल की तारीख तय की।

अदालत उस मामले पर सुनवाई कर रही है जिसमें सऊदी अरब में एक हिंदू व्यक्ति का अंतिम संस्कार गलती से मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार कर दिया गया। जेद्दा में भारतीय वाणिज्यदूतावास के अधिकारियों ने कथित तौर पर दिए डेथ सर्टिफिकेट पर उसके धर्म के बारे में गलत अनुवाद कर दिया था जिसके कारण यह स्थिति पैदा हुई।

मृतक की पत्नी ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाते हुए विदेश मंत्रालय को एक तय समयसीमा में कब्र खुदवाने और शव स्वदेश लाने की प्रक्रिया तेज करने के वास्ते कदम उठाने का निर्देश देने का अनुरोध किया था।

संजीव कुमार की दिल का दौरा पड़ने से 24 जनवरी को सऊदी अरब में मौत हो गई थी और उनका शव वहां एक अस्पताल में रखा गया था। वह सऊदी अरब में काम कर रहे थे।

याचिकाकर्ता अंजू शर्मा ने कहा कि अपने पति की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार ने अधिकारियों से शव भारत लाने का अनुरोध किया ।

वकील सुभाष चंद्रन के. आर. के जरिए दायर याचिका में कहा गया है, ‘‘18 फरवरी को याचिकाकर्ता को बताया गया कि उसके पति का शव सऊदी अरब मे दफना दिया गया है जबकि मृतक के परिवार के सदस्य भारत में शव लाए जाने का इंतजार कर रहे थे।’’

याचिका में कहा गया है, ‘‘भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने बताया कि भारतीय वाणिज्य दूतावास, जेद्दा के आधिकारिक अनुवादक की गलती के कारण ऐसा हुआ जिसने डेथ सर्टिफिकेट पर गलती से उसका धर्म ‘मुस्लिम’ कर दिया।’’

याचिका में कहा गया है कि न तो पत्नी और न ही परिवार के किसी सदस्य ने कुमार का शव सऊदी अरब में ही दफनाने की मंजूरी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह