लाइव न्यूज़ :

जलगांव में ट्रक ने दूध के टैंकर को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत, चार घायल

By भाषा | Updated: May 13, 2022 12:55 IST

अधिकारी ने बताया, ‘‘पड़ोसी धुले जिले से जलगांव जा रहा दूध का टैंकर कुछ तकनीकी खामी के कारण सड़क पर रुक गया था। कंपनी ने मौके पर एक और टैंकर भेजा था और दूध को उसमें भरने का काम चल रहा था।’’

Open in App
ठळक मुद्देहादसा मुक्तेनगर-मल्कापुर रोड पर सुबह करीब चार बजे हुआखड़े दूध के टैंकर में तेज गति से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दीघायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है

मुंबईः महाराष्ट्र के जलगांव जिले में शुक्रवार को तड़के एक ट्रक ने सड़क पर खड़े दूध के एक टैंकर को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा यहां से 450 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित मुक्तेनगर-मल्कापुर रोड पर सुबह करीब चार बजे हुआ।

अधिकारी ने बताया, ‘‘पड़ोसी धुले जिले से जलगांव जा रहा दूध का टैंकर कुछ तकनीकी खामी के कारण सड़क पर रुक गया था। कंपनी ने मौके पर एक और टैंकर भेजा था और दूध को उसमें भरने का काम चल रहा था।’’ उन्होंने बताया कि जब कर्मचारी दूध को दूसरे टैंकर में भरने के काम में लगे थे तभी तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने टैंकर को टक्कर मार दी। इस घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और चार अन्य को गंभीर चोटें आयी हैं।

अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :Jalgaon Policeजलगांव ग्रामीणसड़क दुर्घटनाRoad accident
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टहरदोई पुलिसः बाइक पर सवार थे दीपक, गोविंद, लंकुश और ईश्वर दयाल, तेज रफ्तार कार की टक्कर, मौके पर ही 3 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टMadhepura Road Accident: पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी कार, 4 दोस्तों की हुई मौत; परिवारों में पसरा मातम

क्राइम अलर्टश्रद्धालुओं को ले जा रहे पिकअप वाहन की ट्रेलर से टक्कर, 8 लोगों की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?