लाइव न्यूज़ :

Video: TRS नेता राजनाला श्रीहरि ने फ्री में बांटा चिकन और शराब, लाइन लगाकर ऐसे लोगों ने लिया भेंट

By आजाद खान | Updated: October 5, 2022 09:38 IST

वीडियो में यह देखा जा रहा है कि लाइन में खड़े लोगों को टीआरएस नेता राजनाला श्रीहरि एक चिकन और एक शराब की बोतल दे रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में यह देखा जा रहा है कि लाइन में खड़े लोगों को टीआरएस नेता राजनाला श्रीहरि एक चिकन और एक शराब की बोतल दे रहे है।इस वीडियो में वे लोगों को फ्री में चिकन और शराब बांटते हुए देखे जा रहे है। आपको बता दें कि सीएम केसी राव आज अपनी राष्ट्रीय पार्टी की घोषणा करेंगे।

हैदराबाद: टीआरएस नेता राजनाला श्रीहरि का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें फ्री में शराब की बोतलें और मुर्गा बांटते हुए देखा गया है। आपको बता दें 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर तेलंगाना राष्ट्र समिति यानी टीआरएस आज अपनी राष्ट्रीय पार्टी की घोषणा करेगा। 

ऐसे में इस घोषणा से पहले यह शराब और मुर्गे बांटे गए है। वीडियो में टीआरएस प्रमुख केसीआर और उनके बेटे और मंत्री केटी रामाराव के बड़े कटआउट भी देखें गए है। 

वीडियो में क्या दिखाई दिया

इस वीडियो में यह देखने को मिला कि एक लॉरी लगी हुई है जिस पर टीआरएस नेता राजनाला श्रीहरि सवार है और उनके सामने कई शराब की बोलतें और चिकन रखे हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो में टीआरएस प्रमुख केसीआर और उनके बेटे व मंत्री केटी रामाराव के बड़े कट आउट भी लॉरी पर लगे हुए दिखाई दे रहे है। 

ऐसे में वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि कुछ लोग लाइन में खडे़ है और अपनी पारी का इन्तजार कर रहे है। इसके बाद वीडियो के अन्त में यह देखने को मिला कि टीआरएस नेता श्रीहरि अपने हाथों से लाइन में लगे लोगों को एक चिकन और एक शराब की बोतल दे रहे है। 

आज टीआरएस अपनी राष्ट्रीय पार्टी की घोषणा करेगी

बताया जा रहा है कि दशहरा के दिन यानी आज टीआरएस अपनी राष्ट्रीय पार्टी की घोषणा करेगी। इस घोषण से पहले टीआरएस के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, एमएलसी, पार्टी कार्यकारी समिति के सदस्यों, जिला परिषद अध्यक्षों, जिला पार्टी अध्यक्षों और निगमों के अध्यक्षों भी एक बैठक में शामिल होंगे जिसे बाद टीआरएस यह एलान करेंगे। यह बैठक आज 11 बजे होगी जिसमें कुल 283 नेता शामिल होंगे। 

बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में टीआरएस को राष्ट्रीय दल बनने वाले प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि आने वाले 9 अक्टूबर को सीएम केसीआर राष्ट्रीय राजधानी में एक जनसभा भी कर सकते है। 

टॅग्स :के चंद्रशेखर राववायरल वीडियोतेलंगाना राष्ट्र समितिशराब
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी