लाइव न्यूज़ :

TRP scam: बीएआरसी का बड़ा आरोप, रिपब्लिक टीवी पर निजी संदेश को गलत तरीके से पेश करने का आरोप, टीआरपी पर टिप्पणी नहीं

By भाषा | Updated: October 19, 2020 14:25 IST

बीएआरसी इंडिया ने रिपब्लिक टीवी पर उसके निजी एवं गोपनीय संदेश गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया है और कहा है कि टीआरपी रेटिंग की कथित हेरफेर की जांच को लेकर उसने कोई टिप्पणी नहीं की है।

Open in App
ठळक मुद्देटेलीविजन रेटिंग पॉइंट्स (टीआरपी) में हेरफेर मामले में चल रही जांच को लेकर कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग कर रही है।रिपब्लिक टीवी ने दावा किया था कि बीएआरसी ने एक ईमेल में कहा है कि चैनल (रिपब्लिक टीवी) किसी भी कथित कदाचार में शामिल नहीं है। रिपब्लिक नेटवर्क द्वारा निजी एवं गोपनीय संचार का खुलासा किये जाने और उसको गलत तरीके से पेश किये जाने से बहुत निराश है।

मुंबईः टेलीविजन दर्शकों की रेटिंग एजेंसी बीएआरसी इंडिया ने रिपब्लिक टीवी पर उसके निजी एवं गोपनीय संदेश गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया है और कहा है कि टीआरपी रेटिंग की कथित हेरफेर की जांच को लेकर उसने कोई टिप्पणी नहीं की है।

प्रसारण दर्शक अनुसंधान परिषद (बीएआरसी) ने एक बयान में कहा कि वह टेलीविजन रेटिंग पॉइंट्स (टीआरपी) में हेरफेर मामले में चल रही जांच को लेकर कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग कर रही है। उल्लेखनीय है कि रिपब्लिक टीवी ने दावा किया था कि बीएआरसी ने एक ईमेल में कहा है कि चैनल (रिपब्लिक टीवी) किसी भी कथित कदाचार में शामिल नहीं है। इसपर बीएआरसी ने ने कहा, ‘‘बीएआरसी इंडिया, रिपब्लिक नेटवर्क द्वारा निजी एवं गोपनीय संचार का खुलासा किये जाने और उसको गलत तरीके से पेश किये जाने से बहुत निराश है।’’

उसने कहा कि ‘‘बीएआरसी इंडिया बार-बार इस बात को दोहराती है कि उसने वर्तमान में चल रही जांच पर कोई टिप्पणी नहीं की है। वह रिपब्लिक नेटवर्क के बर्ताव पर अपना असंतोष व्यक्त करती हैं’’ बीएआरसी की शिकायत पर मुंबई पुलिस, टीआरपी रेटिंग में हेरफेर के आरोपों की जांच कर रही है। रिपब्लिक टीवी उन चार चैनलों में से एक है जिनकी जांच की जा रही है। बीएआरसी का यह बयान तब आया है जब रिपब्लिक टीवी ने एजेंसी के सीईओ सुनील लुल्ला और रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के सीईओ विकास खानचंदानी के बीच हुई एक ईमेल बातचीत का खुलासा किया।

टीवी नेटवर्क की वेबसाइट के अनुसार, खानचंदानी ने 16 अक्टूबर को बीएआरसी को एक ईमेल लिखा था। वेबसाइट के मुताबिक, ‘‘बीएआरसी ने 17 अक्टूबर को खानचंदानी के ईमेल का जवाब दिया, जिसमें उसने बीएआरसी बीएआरसीके आंतरिक तंत्र में विश्वास के लिए नेटवर्क को धन्यवाद दिया और कहा कि 'अगर एआरजी आउटलायर मीडिया (रिपब्लिक नेटवर्क का स्वामित्व रखने वाली कंपनी) के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई, तो बीएआरसी इंडिया आपकी प्रतिक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ आपको इसके बारे में सूचित करेगा।’’

उसमें कहा गया, ‘‘इस प्रकार, इस ई-मेल से साबित होता है कि बीएआरसी ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के खिलाफ किसी भी तरह के अनाचार का आरोप नहीं लगाया है।’’ बीएआरसी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए, रिपब्लिक टीवी के मालिक अर्नब गोस्वामी ने पीटीआई-भाषा से कहा, बीएआरसी का ईमेल पुष्टि करता है कि पुलिस आयुक्त ने झूठ बोला था। (मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह) को तुरंत पद छोड़ देना चाहिए। गौरतलब है कि पुलिस ने इस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है। 

टॅग्स :मुंबई पुलिसमुंबईउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?