किसानों की आय दो गुनी करने के लिए उत्तराखंड के सीएम ने दिया प्राकृतिक सुझाव

By भाषा | Published: June 20, 2019 10:20 PM2019-06-20T22:20:04+5:302019-06-20T22:20:04+5:30

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2022 तक किसानों की आय दो गुनी करने के सपने को सच बनाने में प्राकृतिक खेती एक प्रभावी उपाय साबित हो सकता है।

Trivendra singh rawat hails natural farming for double farmer income by 2022 | किसानों की आय दो गुनी करने के लिए उत्तराखंड के सीएम ने दिया प्राकृतिक सुझाव

किसानों की आय दो गुनी करने के लिए उत्तराखंड के सीएम ने दिया प्राकृतिक सुझाव

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2022 तक किसानों की आय दो गुनी करने के सपने को सच बनाने में प्राकृतिक खेती एक प्रभावी उपाय साबित हो सकता है।

रावत ने प्राकृतिक खेती पर एक कार्यशाला का यहां उद्घाटन करने के बाद कहा कि खेती अभी भी देश में लोगों के लिये जीवनयापन का मुख्य जरिया बना हुआ है और 64 प्रतिशत आबादी इस पर निर्भर है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के 2022 तक किसानों की आय को दो गुनी करने के लक्ष्य को पाने के लिये हमें उत्पादन की लागत कम करने तथा उत्पादकता बढ़ाने पर ध्यान देने की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा कि इस दिशा में जीरो बजट प्राकृतिक खेती का पालेकर मॉडल प्रभावी तरीका हो सकता है। विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में प्रभावी हो सकता है जहां जैविक खाद बनाने के लिये जैव अपशिष्ट आसानी से उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि इससे किसानों की उत्पादन लागत कम होगी तथा उत्पाद की गुणवत्ता बेहतर होगी। खेती के सुभाष पालेकर नमूने में रासायनिक उर्वरक और कीटनाशकों के बिना ही खेती की वकालत की गई है। उनका मानना है कि रासायनिक उर्वरक के इस्तेमाल से धीरे धीरे भूमि की उर्वरा शक्ति समाप्त हो जाती है। 

Web Title: Trivendra singh rawat hails natural farming for double farmer income by 2022

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे