लाइव न्यूज़ :

ईवीएम पर विपक्ष के सवालों को त्रिवेन्द्र रावत ने जनता का अनादर बताया, कहा- अराजकता फैलाने का षड्यंत्र है

By भाषा | Updated: May 23, 2019 01:15 IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि देश की शीर्ष अदालत ने तीन से ज्यादा जनहित याचिकाओं का संज्ञान लेने के बाद चुनावी प्रक्रिया को अंतिम स्वरूप दिया है और विपक्ष अब उस पर भी प्रश्नचिन्ह लगा रहा है ।

Open in App
ठळक मुद्देत्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि अपने निहित स्वार्थ और पराजय को न मानने की मानसिकता के कारण विपक्ष चुनाव आयोग और देश के लोकतंत्र की छवि को धूमिल कर रहा है। इन सभी दलों की मांगों का कोई तार्किक आधार नहीं है और वह सिर्फ निजी स्वार्थ से प्रेरित है: त्रिवेन्द्र रावत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विभिन्न विपक्षी दलों द्वारा ईवीएम पर उठाये जा रहे सवालों को उनका अनर्गल प्रलाप एवं देश में अराजकता फैलाने का कुत्सित षड्यंत्र बताते हुए कहा कि यह जनता का अनादर है ।

उन्होंने बुधवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि विपक्षी दलों का यह प्रयास भारत की पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया और महान लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रश्नचिन्ह लगाने का विफल प्रयास है। उन्होंने इसे देश के लोकतंत्र की छवि को धूमिल करने वाला प्रयास भी बताया ।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ ईवीएम का विरोध देश की जनता के जनादेश का अनादर है। अपनी संभावित हार से बौखलाई हुई 22 पार्टियां देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवालिया निशान उठा कर विश्व में देश और अपने लोकतंत्र की छवि को धूमिल कर रही हैं। इन सभी दलों की मांगों का कोई तार्किक आधार नहीं है और वह सिर्फ निजी स्वार्थ से प्रेरित है।’’

रावत ने कहा कि देश की शीर्ष अदालत ने तीन से ज्यादा जनहित याचिकाओं का संज्ञान लेने के बाद चुनावी प्रक्रिया को अंतिम स्वरूप दिया है और विपक्ष अब उस पर भी प्रश्नचिन्ह लगा रहा है ।

भारत के लोकतंत्र का इतिहास याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि 1977 से 2014 के सभी आम चुनावों में भारी परिवर्तन शांतिपूर्वक हुए जिससे देश के लोकतंत्र पर सारे विश्व की आस्था मजबूत हुई और देश का गौरव भी बढ़ा।

रावत ने कहा कि अपने निहित स्वार्थ और पराजय को न मानने की मानसिकता के कारण विपक्ष चुनाव आयोग और देश के लोकतंत्र की छवि को धूमिल कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे प्रश्न सिर्फ भ्रान्ति फैलाने का प्रयास है जिससे प्रभावित हुए बिना हम सबको हमारे प्रजातांत्रिक संस्थानों को और मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए। 

टॅग्स :त्रिवेंद्र सिंह रावतउत्तराखण्डइलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए