लाइव न्यूज़ :

सिपाहीजाला चिड़ियाघरः 53 वर्षों में पहली बार 3 बाघ शावकों का जन्म, बाघों की संख्या बढ़कर 05

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2025 11:31 IST

पिछले साल फरवरी में पशु विनिमय कार्यक्रम के तहत पश्चिम बंगाल से सिपाहीजाला चिड़ियाघर में बाघों का एक जोड़ा लाया गया था। बाघिन ने 11 मई को तीन शावकों को जन्म दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देमां और तीन शावकों को बाड़े के अंदर रखा गया है।बाघ को वहां से एहतियातन हटा दिया गया है। तीन बार सूप भी दे रहे हैं, ताकि शावकों को पर्याप्त दूध मिल सके।

अगरतलाः त्रिपुरा के सिपाहीजाला चिड़ियाघर में पहली बार तीन बाघ शावकों का जन्म हुआ है। राज्य का यह एकमात्र चिड़ियाघर 1972 में स्थापित किया गया था। चिड़ियाघर के निदेशक विश्वजीत दास ने बताया कि यह पहली बार है कि यहां बाघ शावकों का जन्म हुआ है। उन्होंने बताया कि तीन शावकों के जन्म के साथ ही चिड़ियाघर में बाघों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल फरवरी में पशु विनिमय कार्यक्रम के तहत पश्चिम बंगाल से सिपाहीजाला चिड़ियाघर में बाघों का एक जोड़ा लाया गया था। बाघिन ने 11 मई को तीन शावकों को जन्म दिया था।’’

 

उन्होंने कहा, ‘‘मां और उसके तीन शावकों को बाड़े के अंदर रखा गया है और वे स्वस्थ हैं तथा बाघ को वहां से एहतियातन हटा दिया गया है। ’’ दास ने बताया कि पहली बार मां बनी बाघिन और उसके शावकों पर चौबीसों घंटे नजर रखने के लिए बाड़े के चारों ओर 11 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि आगंतुकों को बाड़े में जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मां और शावकों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा, ‘‘हम बाघिन को संतुलित भोजन दे रहे हैं। ताजा मांस देने के अलावा, हम उसे दिन में दो या तीन बार सूप भी दे रहे हैं, ताकि शावकों को पर्याप्त दूध मिल सके।’’

दास ने बताया कि 2014 में एक अन्य बाघिन ने एक मृत शावक को जन्म दिया था। वन मंत्री अनिमेष देबबर्मा ने कहा कि इन शावकों का जन्म चिड़ियाघर में बाघ संरक्षण प्रयासों के लिए एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा, ‘‘हम सिपाहीजाला चिड़ियाघर को विश्वस्तरीय बनाने के प्रयास कर रहे हैं।

अगर केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण हमारे लोगों को प्रशिक्षित करने में मदद करता है तथा केंद्र सहायता प्रदान करता है तो हम इसे और तेजी से विकसित कर पाएंगे।’’ सिपाहीजाला चिड़ियाघर में 2024-25 में लगभग 1.70 लाख पर्यटक आए थे।

टॅग्स :त्रिपुरामाणिक साहाचिड़ियाघर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

क्राइम अलर्टAngel Chakma Murder: त्रिपुरा के छात्र की हत्या में आया नया मोड़, उत्तराखंड पुलिस ने नस्लीय हमले से किया इनकार

क्राइम अलर्टदो बेटों की मां, ग्रामीणों ने घर से घसीटकर बाहर निकाला और जमकर की कुटाई और फिर जूतों की माला पहनाई?, धलाई में महिला के साथ बर्बरता?

भारतदेहरादून में हमले से त्रिपुरा के छात्र की मौत, नस्लीय हमले का आरोप; त्रिपुरा लाया गया शव

विश्वछात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत और दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद भारत के साथ तनाव?, बांग्लादेश ने नयी दिल्ली और त्रिपुरा में वीजा सेवाएं निलंबित कीं

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम